अपडेटेड 30 April 2023 at 23:31 IST

2024 में नालंदा से लोकसभा चुनाव लड़ने पर बोले Nitish Kumar, ‘छोड़िये ना, आप…’

CM नीतीश कुमार अपने गृह जिला नालंदा से 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावनाओं के बारे में पूछे गए सवालों को टाल गए।

Follow :  
×

Share


Nitish Kumar | Image: self

Nitish Kumar on Lok Sabha Elections: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने गृह जिला नालंदा से 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावनाओं के बारे में पूछे गए सवालों को टाल गए। जेडीयू नेता नालांदा सीट बतौर सांसद और लोकसभा की सदस्यता से 2005 में इस्तीफा देकर बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। 

नीतीश कुमार का पार्टी नालंदा सीट से लगातार जीतती आ रही है। नालंदा से मौजूदा सांसद कौशलेंद्र कुमार लागातार तीन बार से उस सीट से चुनाव जीत रहे हैं। उन्होंने शनिवार को कहा कि अगर नीतीश कुमार नालंदा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ते हैं तो वह अपनी सीट छोड़ने को तैयार हैं। 

रविवार को जब पटना में पत्रकारों ने कौशलेंद्र के सीट छोड़ने के बयान पर नीतीश कुमार से सवाल किया तो उन्होंने कहा-  ‘‘छोड़िये ना। आप चिंता क्यों करते हैं?’’

लोकसभा चुनाव, 2024 में विपक्ष को एकजुट करके पूर्व सहयोगी भाजपा को हराने की बात करने वाले जडीयू नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" की 100वें एपिसोड के प्रसारण पर टिप्पणी करने से हिचकते दिखे।

विपक्षी दलों को एक करने में जुटे नीतीश कुमार

पिछले साल NDA से अलग होने के बाद से ही नीतीश कुमार लगातार विपक्ष को एक करने की कवायद में जुटे हुए हैं। हाल ही में नीतीश ने राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव जैसे कद्दावर विपक्षी नेताओं के साथ मुलाकात की।  24 अप्रैल को उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कोलकाता में मुलाकात की थी। दोनों ने इस मुलाकात को सकारात्मक बताया था। उसी शाम नीतीश कुमार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ में मिले। उनके साथ बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:क्या Nitish Kumar नालंदा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे? JDU सांसद ने सीट छोड़ने का दिया प्रस्ताव

अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे नीतीश कुमार

अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में महत्वपूर्ण विभागों का जिम्मेदारी संभालने वाले नीतीश 2024 में प्रधानमंत्री पद के लिए उनकी उम्मीदवारी के अटकलों पर साफ कर चुके हें कि उनकी ऐसी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है।

इसे भी पढ़ें: विपक्ष का चेहरा बनने के लिए कौन सा मॉडल पेश करेंगे CM Nitish? चिराग ने दिया ये जवाब

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 30 April 2023 at 23:31 IST