अपडेटेड 5 June 2024 at 16:22 IST

NDA को लेकर फैलाई जा रही अफवाह, हम सब एकसाथ; नरेंद्र मोदी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री-रामदास आठवले

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं, एनडीए को 292 सीटों के साथ लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का मेंडेट मिला है।

Follow :  
×

Share


रामदास आठवले | Image: PTI

Lok Sabha Result: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं, एनडीए को 292 सीटों के साथ लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का मेंडेट मिला है। वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया को 234 सीटों पर जीत मिली है। भारतीय जनता पार्टी को अकेले 240, कांग्रेस को 99 और तीसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी को 37 सीटें मिली हैं।

नंबरों के लिहाज से एनडीए बहुमत के आंकड़े 272 से 20 सीट ज्यादा के साथ सरकार का गठन कर सकता है। लेकिन इंडी गठबंधन की ओर से नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू पर डोरे डालने की कोशिशों के बीच एनडीए नेता रामदास आठवले ने कहा कि जो मेंडेट है, उसे हम स्वीकार करते हैं।

मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे- आठवले

आठवले ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए को सरकार बनाने की जिम्मेदारी है। हमें 292 सीटें मिली है, एनडीए को सरकार बनाने का पूरा अधिकार है। एनडीए का कोई साथी जाएगा नहीं, अफवाहें फैलाई जा रही हैं। हम नहीं मानेंगे हार, नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

बीजेपी ने 240 सीटें जीतीं

लोकसभा चुनाव के नतीजों के अनुसार, भारत के चुनाव आयोग ने 543 लोकसभा क्षेत्रों में से 542 के नतीजे घोषित किए हैं, जिसमें बीजेपी ने 240 सीटें और कांग्रेस ने 99 सीटें जीती हैं। बीजेपी की जीत की संख्या 2019 की 303 सीटों और 2014 में जीती गई 282 सीटों से काफी कम है। दूसरी ओर कांग्रेस ने मजबूत वृद्धि दर्ज की। कांग्रेस ने 2019 में 52 और 2014 में 44 सीटों की तुलना में 2024 में 99 सीटें जीतीं।

8 जून को शपथ ले सकते हैं नरेंद्र मोदी

देश में नए सिरे से एनडीए सरकार का गठन होगा। 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने बहुमत हासिल किया है। हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में डाले गए मतों की गिनती के बाद भारतीय जनता पार्टी 272 के बहुमत के आंकड़े से 32 सीटें पीछे रह गई। 2014 में सत्ता में आने के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि बीजेपी को अपने दम पर बहुमत नहीं मिला। फिलहाल एनडीए सरकार का गठन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह 8 जून को होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: BREAKING: नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया स्वीकार

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 5 June 2024 at 16:10 IST