LIVE BLOG

अपडेटेड 16 January 2026 at 21:02 IST

BMC चुनाव के रुझान में BJP+ को बहुमत, ठाकरे बंधुओं की खिसकी जमीन, AIMIM का भी खुला खाता

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव के नतीजे आज,16 जनवरी को घोषित किए गए। सुबह 10 बजे से वोटों की गिनता शुरू हो गई। रुझानों में महायुति का आंकड़ा 125+ के पार पहुंच गया है। बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें मिली है। जबकि UBT को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

Follow :  
×

Share


BMC Election Results | Image: RBHARAT

बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव के नतीजे आज,16 जनवरी को आए। सुबह 10 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनता शुरू हुई। रुझानों में महायुति का आंकड़ा 125 के पार पहुंच गया है। नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल में भी महायुति को मुंबई की सत्ता पर कब्जा करते दिखाया गया था। गुरुवार को हुए मतदान के बाद 15 हजार 931 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज हो गया। यह मुंबई के सबसे अमीर नगर निकाय पर नियंत्रण की लड़ाई है, जहां 227 वार्डों के लिए मतदान हुआ था। 

 

 

Live Blog

महाराष्ट्र में मुंबई सहित 29 नगर निगमों के चुनावों की मतदान प्रक्रिया कल, 15 जनवरी को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। अब नतीजों में महायुति को बड़ी बढ़त मिली है। हालांकि नतीजों का आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। लेकिन अबतक के रुझानों के हिसाब से UBT+ को करारी हार मिली है। ठाकरे बंधुओं के मंसूबों पर पानी फिर गया है और BJP को सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं।

  • Listen to this article
16 January 2026 at 21:01 IST

पत्नी अमृता फडणवीस ने जीत का तिलक लगाया-देवेंद्र फडणवीस

BMC चुनाव में बंपर जीत के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'नगर निगम चुनावों में शानदार जीत के बाद, पत्नी अमृता फडणवीस और बेटी दिविजा समेत परिवार वालों ने जीत का तिलक लगाया।'

16 January 2026 at 18:38 IST

महाराष्ट्र प्रधानमंत्री मोदी पर बहुत भरोसा करता हैं-CM देवेंद्र फडणवी

बीएमसी (BMC) चुनाव में बीजेपी और शिवसेना के गठबंधन को मिली जीत मिली है। इस जीत के खास मौके पर CM देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में स्टेट भाजपा ऑफिस के मंच से कहा 'हमने ये चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास के विजन के साथ लड़े। इसलिए हमें इन चुनावों में रिकॉर्ड तोड़ जनादेश मिला। इन नतीजों से यह साफ हो गया है कि महाराष्ट्र प्रधानमंत्री मोदी पर बहुत भरोसा करता है।

Advertisement
16 January 2026 at 17:38 IST

महाराष्ट्र की जनता ने आशीर्वाद दिया है-शहजाद पूनावाला

BMC चुनाव के नतीजों पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा 'आज महायुति को एक ऐतिहासिक जीत मिली है। यह बढ़त न केवल BMC बल्कि अन्य नगर पालिका के चुनावों में भी महायुति को मिली है। 29 निगमों में से करीब 25 से ज्यादा निगमों में हमारी जीत होने जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र की जनता ने आशीर्वाद दिया है।

16 January 2026 at 17:10 IST

भाजपा-126 सीट, शिवशेना (यूबीटी)-71, काँग्रेस-14 और ने 16 सीट

बीएमसी समेत महाराष्ट्र के 29 महानगरपालिकाओं में चुनाव के बाद मतगणना हो रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार भाजपा गठबंधन आगे हैं। भाजपा-126 सीट, शिवशेना (यूबीटी)-71, कांग्रेस-14 और ने 16 सीट।
 

Advertisement
16 January 2026 at 16:26 IST

नकारात्मक राजनीति की कोई जगह नहीं है-केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम 2026 को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ने कहा 'महाराष्ट्र में महायुति ने फिर एक बार जनता का विश्वास प्राप्त किया है। अभी तक जो परिणाम आए हैं, उसमें 2/3 सीटों पर महायुति के उम्मीदवार विजयी हो रहे हैं। महाराष्ट्र विकास अघाड़ी को केवल 7-8% सीटों में बढ़त मिली है। यह दर्शाता है कि आज वे जनता का विश्वास खो बैठे हैं। नकारात्मक राजनीति की कोई जगह नहीं है।' 

16 January 2026 at 16:16 IST

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित सातम को दी बधाई

'BMC चुनावों में भाजपा-शिवसेना महायुति की बढ़त के बाद, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित सातम को फोन करके बधाई दी।' आपको बता दें कि BMC चुनाव सबसे अमीर नगर निकाय पर नियंत्रण की लड़ाई है, जहां 227 वार्डों के लिए मतदान हुआ था।


 

16 January 2026 at 15:34 IST

भाजपा गठबंधन पर भरोसा जताने के लिए आभार-राहुल नार्वेकर

महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजों पर कहा 'सबसे पहले, मैं मुंबई के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं और भाजपा गठबंधन पर भरोसा जताने के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं। ह जनादेश मुंबई के विकास के लिए दिया गया है।

16 January 2026 at 15:15 IST

पुणे में भाजपा की जीत पर जश्न

महाराष्ट्र निकाय चुनाव की 29 महानगरपालिकों के लिए हुए चुनाव के नतीजे आने आने लगे हैं। पुणे में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं, यहां बीजेपी उम्मीदवार साई थोपटे और गणेश घोष जीत गए हैं।


 

16 January 2026 at 14:36 IST

लोकतंत्र के इस त्योहार में साथ देने के लिए जनता को धन्यवाद- आशीष शेलार

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार ने कहा, "मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि सभी 29 नगर निगमों के चुनावों में मतदाताओं ने हिस्सा लिया और लोकतंत्र के इस त्योहार में साथ दिया, जिसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। नतीजे घोषित होने के बाद हम उन पर ज़रूर चर्चा करेंगे। मैं देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास मिलने जा रहा हूं।"

16 January 2026 at 14:11 IST

29 में से 28 नगर निगमों में महायुति के मेयर बनेंगे- चंद्रकांत पाटिल

महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2026 के नतीजों पर कहा, "अब मिड ट्रेंड से दिखता है कि यह ट्रेंड बहुत तेजी से आगे जाएगा। अभी के रुझान से ऐसा लगा रहा है कि हम पुणे में 125 सीट जीत जाएंगे...पिंपरी-चिंचवड़ में रुझान पूरा एकतरफा चल रहा है...भाजपा बहुत अच्छा यश प्राप्त करेगी...29 में से 28 नगर निगमों में महायुति के मेयर बनेंगे।"


 

16 January 2026 at 14:02 IST

विकास के मुद्दे पर जीत मिली है-भास्कर मुकुंदराव दानवे

वार्ड नंबर 1 से बीजेपी उम्मीदवार भास्कर मुकुंदराव दानवे ने कहा,"हम चुनाव में केवल विकास का मुद्दा लेकर चलें और जनता ने उसी आधार पर हमें वोट दिया है...अभी मतगणना जारी है और कई भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।"

 

 

 

16 January 2026 at 13:54 IST

यह हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत-आशा दीपक काले

कांग्रेस की आशा दीपक काले के वार्ड नंबर 183 से जीतने पर समर्थकों ने जश्न मनाया। आशा दीपक काले ने कहा, "यह जीत हमारे सांसद वर्षा गायकवाड़ और विधायक ज्योति गायकवाड़ के समर्थन की वजह से मिली है। उनके आशीर्वाद से हमने यह सीट जीती है। यह हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत है।"

 

16 January 2026 at 12:56 IST

मैं विकास में विश्वास रखता हूं-दत्तात्रेय पाटिल

कोल्हापुर में भाजपा के प्रताप दत्तात्रेय पाटिल के समर्थक जश्न मना रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं विकास में विश्वास रखता हूं। इसलिए लोगों ने मुझे चुना। यह मेरा दूसरा कार्यकाल है... मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं, मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा और उनके लिए काम करूंगा।"


 

16 January 2026 at 12:32 IST

मुंबई में महायुति का मेयर होगा-रामदास अठावले

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव पर कहा, "पूरे महाराष्ट्र में आज नगर निगम चुनाव की मतगणना चल रही है, जहां तक मुंबई का सवाल है तो मुंबई में उद्धव ठाकरे के हाथ में 25-30 सालों से सत्ता थी। उनके साथ भाजपा थी इसलिए उन्हें सत्ता मिली थी, आज भाजपा देश में नंबर 1 की पार्टी है। RPI(A) 2012 से उद्धव ठाकरे के साथ थी इसलिए उन्हें सत्ता मिलती रही लेकिन आज भाजपा, RPI(A) दोनों उनके साथ नहीं है और उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे को साथ लिया है उससे कुछ मराठी इलाके में उन्हें फायदा दिख रहा है लेकिन अधिकतर सीटें महायुति को मिल रही है। मुंबई में महायुति का मेयर होगा, मुंबई का मेयर मराठी भाषी होगा।"

16 January 2026 at 12:29 IST

BMC के आधिकारिक रुझान जारी

चुनाव आयोग ने BMC के आधिकारिक रुझान जारी किए हैं, जिसमें बीजेपी सबसे ज्यादा सीटों के साथ पहले नंबर पर बनी हुई है। वहीं, शिवसेना (UBT)- 9 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। 

बीजेपी- 17
शिवसेना (UBT)- 9
शिवसेना- 5
कांग्रेस- 3
MNS- 1
AIMIM- 2
समाजवादी पार्टी- 1
NCP- 1
NOTA- 1
 

16 January 2026 at 12:27 IST

भाजपा के नवनाथ बान की जीत

BMC चुनाव 2026 की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों के बीच, मनखुर्द इलाके के वार्ड नंबर 135 से भाजपा के नवनाथ बान की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।


 

16 January 2026 at 12:01 IST

भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी-मुरलीधर मोहोल

 केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने BMC चुनाव रुझानों पर कहा, "बहुत खुशी की बात है कि शुरुआती रुझानों में दिखाई दे रहा है कि भाजपा यहां पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी...पुणे की जनता बहुत विचार करके वोट करती है...पुणे की जनता विकास को वोट करती है और यही रुझानों में दिखाई दे रहा है...पुणे का मेयर भाजपा का ही बनेगा...हम सत्ता चलाने के लिए चुनाव नहीं लड़ते हैं, हम जनता की सेवा करने के लिए चुनाव लड़ते हैं...हम विकास के बारे में सोचकर काम करते हैं...मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में हमने पूरे विश्वास के साथ चुनाव लड़ा है।"


 

16 January 2026 at 11:22 IST

पुणे नगर निगम में बीजेपी 38 और NCP 5 जगहों पर आगे

महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव | शुरुआती रुझानों के मुताबिक, पुणे नगर निगम में बीजेपी 38 जगहों पर और NCP 5 जगहों पर आगे है। पिम्परी चिंचवाड़ में भाजपा 15,अजित पवार 14 सीट पर आगे है। पिम्परी चिंचवाड़ भी अजित पवार का गढ़ है।

16 January 2026 at 11:20 IST

शुरुआती रूझान में ठाणे में बीजेपी आगे

बीएमसी चुनाव 2026 की मतगणना जारी है। शुरुआती रूझानों में बड़ा उलटफेर होता नजर आ रहा है। ठाणे जो डिप्टी एकनाथ शिंदे का गढ़ है, वहां भाजपा की सीट रुझान में बढ़ रही है। पुणे में भाजपा बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। यहां अजित पवार ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी लेकिन अब तक के रुझान में भाजपा 39 और एनसीपी अजित 16 सीट पर आगे है। 

16 January 2026 at 11:05 IST

मतगणना सेंटर में कार्यकर्ता पर लाठीचार्ज का आरोप

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री संजय शिरसाट ने कहा, "कल मतदान हुआ और आज मतगणना है। मतगणना के दिन कार्यकर्ता प्रतिनिधि बनकर (काउंटिंग सेंटर में)अंदर जाते रहते हैं। अंदर आते वक्त पुलिस ने हमारे कार्यकर्ताओं को घेरकर उनपर लाठीचार्ज किया...पुलिस की यह हरकत गलत है और उनपर कार्रवाई होनी चाहिए...हमारे लिए पहले हमारा कार्यकर्ता जरूरी है, वो हमारे लिए सबकुछ है।"

16 January 2026 at 10:53 IST

पुणे में बीजेपी आगे

सबसे चौकाने वाले नतीजे पुणे से देखने को मिल रही है। शुरुआती रूझानों में पुणे में बीजेपी को भारी बढ़त मिल रही है। पुणे में बीजेपी 32, अजित पवार 12, शरद पवार 0 है तो BMC मेंबीजेपी+शिवसेना-66 उद्धव+मनसे+एनसीपी सपा-4 सीटों पर आगे चल रही है। 

16 January 2026 at 10:49 IST

महायुति के महापौर बनेंगे- चंद्रकांत पाटिल

महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2026 के नतीजों पर कहा, "एक या दो जगहों को छोड़कर, सब जगह महायुति के महापौर बनेंगे। हमने संगठन को बहुत ज़्यादा महत्व दिया है, और इसीलिए हमें विश्वास हैं... 2014 से हमने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2024 का लोकसभा चुनाव एक अपवाद था जहां एक झूठा नैरेटिव बनाया गया था, लेकिन बाद में लोगों को यह समझ में आ गया, और विधानसभा चुनावों में स्थिति बेहतर हो गई। फेक नैरेटिव में हम पीछे रहे लेकिन इसके अलावा, हम हमेशा आगे रहे हैं, और इसका एक कारण प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की विश्वसनीयता है।"

16 January 2026 at 10:36 IST

एग्जिट पोल के नतीजे सिर्फ एक ट्रेलर हैं-शाइना एनसी

शिवसेना नेता शाइना एन.सी. ने महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव पर कहा, "एग्जिट पोल के नतीजे सिर्फ़ एक ट्रेलर हैं; दो घंटे के अंदर यह साफ़ हो जाएगा कि असली तस्वीर अभी सामने आनी बाकी है, और महायुति की जीत होगी... हमारे नेता द्वारा किए गए काम के नतीजे दिखेंगे... उद्धव ठाकरे को अपना स्क्रिप्टराइटर बदल देना चाहिए क्योंकि हर दो घंटे में वह स्याही, चुनाव आयोग और पैसे के गलत इस्तेमाल की बात करते रहते हैं। प्रजातंत्र में हार-जीत जनता तय करती है।"

 

16 January 2026 at 10:35 IST

23 मतगणना केंद्र पर काउंटिंग शुरू

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। वीडियो वर्ली काउंटिंग सेंटर से है। मतगणना के लिए शहर में कुल 23 मतगणना केंद्र बनाने गए हैं। इन केंद्रों पर एक साथ दो-दो वार्डों के वोटों की गिनती की जाएगी।

16 January 2026 at 10:29 IST

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव की मतगणना

पुणे: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू होने से पहले भारी सुरक्षा बल तैनात है। 29 नगर निगमों में सुबह 10 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। 

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 16 January 2026 at 10:30 IST