अपडेटेड 22 November 2024 at 23:10 IST
Maharashtra-Jharkhand Election Results: महाराष्ट्र का बॉस कौन, झारखंड में किसकी सरकार? फैसले की घड़ी
Maharashtra-Jharkhand Election Results: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलट की गिनती के साथ आने शुरू हो जाएंगे।
Maharashtra-Jharkhand Election Results: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलट की गिनती के साथ आने शुरू हो जाएंगे। दोनों ही चुनावी राज्यों में सत्ताधारी दल अपनी वापसी के दावे कर रहे हैं। महाराष्ट्र में महायुति दावा कर रही है कि वो एकबार फिर जीत कर आएंगे तो वहीं महा विकास अघाड़ी को भरोसा है कि इस बार सत्ता की चाबी उनके हाथ में होगी।
बात झारखंड की करें तो सत्ताधारी जेएमएम गठबंधन अपनी जीत का दावा कर रहा है, वहीं भारतीय जनता पार्टी के अगुवाई वाले एनडीए को पूरा भरोसा है कि पीएम मोदी के विजन के साथ जुड़कर जनता विकास को चुनेगी और भाजपा+ की सरकार राज्य में बनाएगी। दोनों ही राज्यों में पार्टियों के अपने-अपने दावे हैं। ये दावे कितने सही साबित होते हैं ये तो ईवीएम खुलने के बाद ही पता चलेगा।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजे
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बात करें तो 288 सीटों वाली विधानसभा के लिए हुए मतदान के वोटों की गिनती शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। जैसे-जैस समय आगे बढ़ेगा तो नतीजे सामने आते जाएंगे। दोपहर 12 बजे तक राज्य में किसकी सरकार बनेगी ये तस्वीर करीब-करीब साफ हो जाएगी। क्या एक बार फिर महायुति राज्य में सरकार बना पाएगी या फिर जनता महा विकास अघाड़ी के सिर जीत का सेहरा बांधेगी। इस बात का पता तो काउंटिंग के बाद ही चलेगा।
किस पार्टी के कितने उम्मीदवारों की किस्मत के होगा फैसला
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की ओर से भारतीय जनता पार्टी सबसे ज्यादा 149 सीटों पर चुनाव लड़ा। उसके बाद शिवसेना 81 और एनसीपी 56 सीटों पर चुनाव मैदान में उतारे। वहीं महा विकास अघाड़ी की बात करें तो कांग्रेस 101 सीट, शिवसेना (UBT) 95 और NCP (SP) 86 सीटों पर चुनाव लड़ा।
झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे
झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजों की बात करें तो 81 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के लिए शनिवार को सुबह 8 बजे पोस्टल बेलट की गिनती शुरू होगी, उसके बाद ईवीएम खुलेगी और नतीजे सामने आने लगेंगे। झारखंड में 11 बजे तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि जनता ने सत्ता परिवर्तन के लिए वोट दिया है या फिर हेमंत सोरेन की सरकार पर भरोसा जताया है। फिलहाल तो दोनों ही गठबंधनों के अपनी-अपनी जीत के दावे हैं, इन दावों में कितनी सच्चाई है ये तो नजीते आने के बाद ही पता चलेगा।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 22 November 2024 at 23:10 IST