महाराष्ट्र चुनाव: गडकरी, फडणवीस संभालेंगे भाजपा के प्रचार अभियान की कमान

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित महाराष्ट्र के सभी भाजपा नेता आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान में हिस्सा लेंगे।

Devendra Fadnavis | Image: R Bharat

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित महाराष्ट्र के सभी भाजपा नेता आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान में हिस्सा लेंगे। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधानसभा चुनाव योजना के बारे में संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र भर में 21 नेता विभिन्न समितियों का हिस्सा होंगे और सभी को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

बावनकुले ने कहा, ‘‘महायुति के लिए भाजपा की योजना बूथ स्तर तक प्रबंधन की है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव भी महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार में शामिल होंगे। हमने नितिन गडकरी जी से चुनाव प्रचार के लिए पूरा समय देने का अनुरोध किया और उन्होंने सहमति दे दी।’’

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ ’महायुति’ में भाजपा के अलावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) घटक हैं।

इसे भी पढ़ें: UP के हाथरस में भीषण सड़क हादसा, लोडर और बस की टक्कर में 12 की मौत

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 6 September 2024 at 20:47 IST