महाराष्ट्र चुनाव: शिवसेना ने 45 उम्मीदवारों की जारी की पहली लिस्ट, CM शिंदे कोपरी सीट से उम्मीदवार
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना (शिंदे गुट) ने 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read
महाराष्ट्र चुनाव: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना (शिंदे गुट) ने 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde ) को ठाणे के कोपरी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी
महाराष्ट्र के सभी विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं 23 नवंबर को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में एक ही चरण में चुनाव का आयोजन किया जाएगा। महाराष्ट्र के 36 जिलों के 288 सीटों में से जनरल 234, ST-25 और SC-29 है। 26 नवंबर 2024 को महाराष्ट्र में वर्तमान असेंबली का कार्यकाल पूरा हो रहा है। उम्मीदवारों की संख्या 9.63 करोड़ है।
9.63 करोड़ में 4.97 करोड़ पुरुष, 4.66 करोड़ महिलाएं और 1.85 करोड़ युवा वोटर्स हैं। इसके अलावा 20.93 लाख पहली बार वोट देने वाले लोग भी शामिल हैं।
Maharashtra Election Date Announcement: ये है चुनाव का पूरा शेड्यूल
- नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख- 22 अक्टूबर 2024
- नॉमिनेशन की आखिरी तारीख- 29 अक्टूबर 2024
- नॉमिनेशन के स्क्रूटनी की तारीख- 30 अक्टूबर 2024
- उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख- 3 नवंबर 2024
- महाराष्ट्र में वोटिंग की तारीख- 20 नवंबर 2024
- महाराष्ट्र में चुनाव के नतीजों की तारीख- 23 नवंबर 2024
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 22 October 2024 at 23:57 IST