अपडेटेड 23 November 2024 at 14:04 IST

MP by-election: बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर भाजपा आगे

Madhya Pradesh by-election: बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगे है।

Follow :  
×

Share


भारतीय जनता पार्टी | Image: ANI

Madhya Pradesh by-election: मध्यप्रदेश में दो विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना के अब तक के रुझान में बुधनी और विजयपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगे है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बुधनी में भाजपा के रमाकांत भार्गव तीसरे दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार राजकुमार पटेल से 1,809 मतों से आगे हैं।

इससे पहले दो दौर की मतगणना में भार्गव पटेल से 953 मतों पीछे थे।

बुधनी सीट पर कुल 13 दौर में मतगणना पूरी होगी।

विजयपुर में भाजपा के रामनिवास रावत दसवें दौर की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ​​से पांच हजार से अधिक मतों से आगे हैं।

विजयपुर सीट पर मतगणना कुल 21 दौर में होगी।

ये भी पढ़ें: Chelakkara by-election: एलडीएफ के प्रदीप 9 हजार से अधिक मतों से आगे


 

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 23 November 2024 at 14:04 IST