अपडेटेड 20 November 2023 at 20:45 IST
राजस्थान में 'सेवा-सुशासन' का कमल खिलेगा, कांग्रेस ने तीनों लोकों में घोटाला किया- राजसमंद में नड्डा की हुंकार
JP Nadda ने कहा कि राजस्थान में गहलोत सरकार के दौरान राम नवमी की यात्रा को रोका गया, कावड़ यात्रा को रोका गया।
Rajasthan Election 2023: राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। बीजेपी के दिग्गज धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में जेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने राजसमंद में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया।
स्टोरी की 3 बड़ी बातें…
- राजसमंद में जेपी नड्डा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार
- कांग्रेस ने तीनों लोक में घोटाला किया- जेपी नड्डा
- राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग
राजस्थान में 'सेवा और सुशासन' का कमल खिलेगा- नड्डा
जेपी नड्डा ने कहा कि राजस्थान की धरती पर 'सेवा और सुशासन' का कमल खिलने जा रहा है। गहलोत सरकार, जिनकी नीयत में हमेशा खोट रहा, उन्होंने राजस्थान के गौरव को बहुत गहरी चोट पहुंचाई है। उस चोट का बदला लेने का मौका 25 नवंबर होगा और नतीजा 3 दिसंबर होगा।
कांग्रेस ने तीनों लोक में घोटाला किया- जेपी नड्डा
नड्डा ने कहा, 'कांग्रेस ने पनडुब्बी घोटाला किया, कांग्रेस ने हेलीकॉप्टर घोटाला किया, कांग्रेस ने 2G घोटाला किया, कांग्रेस ने कॉमनवेल्थ घोटाला किया, कांग्रेस ने कोयला घोटाला किया, कांग्रेस ने चावल घोटाला किया, कांग्रेस ने तीनों लोक में घोटाला किया। ये कांग्रेस का इतिहास है।'
उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस ने कहा था, किसानों का कर्जा माफ करेंगे। आज राजस्थान में 19 हजार 400 किसानों की जमीन कुर्क हो चुकी है। इन किसानों को न्याय दिलाने का एक ही रास्ता है, कमल को वोट दें।'
राजस्थान में मंदिरों का अपमान हुआ- नड्डा
रैली में नड्डा ने कहा, 'राजस्थान में गहलोत सरकार के दौरान राम नवमी की यात्रा को रोका गया, कावड़ यात्रा को रोका गया, 300 साल पुराना मंदिर ढहा दिया, 18 से अधिक संतों की हत्या हुई, मंदिरों का अपमान हुआ। अब 25 नवंबर को आप इनकी सरकार ढहा देना।'
जहां कमल होगा वहां विकास होगा- नड्डा
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है। भारत, दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना। इस दिवाली पर व्हाइट ट्रांजैक्शन से सोने की खरीद 50 हजार करोड़ से ज्यादा हुई। 97% मोबाइल आज भारत बना रहा है। 138 % दवाई आज हम दुनिया को दे रहे हैं। ये है भारत और उसका आर्थिक विकास। जहां कमल होगा वहां विकास होगा।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 20 November 2023 at 20:45 IST