अपडेटेड 12 April 2024 at 17:11 IST
सपा की एक और लिस्ट जारी; अखिलेश यादव ने कौशांबी और कुशीनगर सीट पर घोषित किए उम्मीदवार
कौशांबी सीट पर इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र सरोज को समाजवादी पार्टी का टिकट दिया गया है। कुशीनगर से पिंटू सैथवार को मैदान में उतारा गया है।
Samajwadi Party List: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दो सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। कौशांबी सीट पर इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र सरोज को समाजवादी पार्टी का टिकट दिया गया है। कुशीनगर से पिंटू सैथवार को मैदान में उतारा गया है।
कौशांबी सीट पर सपा के पुष्पेंद्र सरोज का मुकाबला विनोद सोनकर से होगा। इसके अलावा कुशीनगर में पिंटू सैथवार चुनावी मैदान में मौजूदा सांसद विजय दुबे से मुकाबला करेंगे। दिलचस्प बात ये है कि कुशीनगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य भी चुनाव लड़ रहे हैं, जिन्होंने हालिया दिनों में समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ा था और खुद की पार्टी बनाई थी। स्वामी प्रसाद मौर्य सपा के साथ वापसी करने की कोशिश में थे, लेकिन अखिलेश ने उन्हें भाव नहीं दिया। इससे मौर्य ने ऐलान किया कि वो कुशीनगर से लड़ेंगे।
सपा की नई लिस्ट
UP में 62 सीटों पर लड़ रही है सपा
विपक्ष के INDI गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की 80 में से 62 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस 17 सीट पर मैदान में है। इसके अलावा भदोही लोकसभा सीट तृणमूल कांग्रेस को दी गई है।
यूपी में 7 चरणों में हैं चुनाव
लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 7 चरणों में होंगे। उत्तर प्रदेश में सभी 7 चरणों में ही वोटिंग होगी। चरण एक और दो के लिए मतदान 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को होंगे। इसके बाद राज्य में 7 मई और 13 मई को तीसरे और चौथे चरण में मतदान होगा। 20 मई, 23 मई और 1 जून को पांचवें, छठे और सातवें चरण में वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 12 April 2024 at 16:02 IST