LIVE BLOG

अपडेटेड 10 April 2024 at 16:17 IST

मैनपुरी में BJP ने उतारा डिंपल यादव के खिलाफ प्रत्याशी, अखिलेश की पत्नी बोलीं- सपा तैयार

Lok Sabha Election News: लोकसभा चुनावों के बीच अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का मसला गरमाया है। दिल्ली HC के फैसले के बाद बीजेपी अब और हमलावर है। इधर, बिहार में राजद ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। पूर्णिया और सारण समेत राजद ने 22 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए। इसके अलावा बीजेपी ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगा दी है। पीएम नरेंद्र मोदी का फोकस खासकर दक्षिण भारत पर है।

Follow :  
×

Share


डिंपल यादव | Image: PTI
  • Listen to this article
10 April 2024 at 16:15 IST

बीजेपी ने उतारा डिंपल यादव के खिलाफ प्रत्याशी, अखिलेश की पत्नी बोलीं- सपा तैयार है

भारतीय जनता पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा सीट पर अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ अपना प्रत्याशी उतार दिया है। बीजेपी ने जयवीर सिंह ठाकुर को मैनपुरी से टिकट दिया है। इस पर समाजवादी पार्टी नेता डिंपल यादव ने कहा, 'यह अच्छा है कि उन्होंने अपने मंत्री को मैदान में उतारा है। किसी को तो चुनाव लड़ना ही था लेकिन समाजवादी पार्टी पूरी तरह से तैयार है।'

10 April 2024 at 16:12 IST

पूरे तमिलनाडु में बीजेपी छाई है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मेट्टुपालयम में एक जनसभा को संबोधित किया और कहा कहा, 'आज मैं देख रहा हूं, पूरे तमिलनाडु में बीजेपी ही छाई हुई है। हर कोई कह रहा है, DMK की विदाई बीजेपी और NDA के द्वारा ही होगी।'

Advertisement
10 April 2024 at 16:10 IST

समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र पर बोले योगी के मंत्री जयवीर सिंह

समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, 'समाजवादी पार्टी कई बार उत्तर प्रदेश में सत्ता में रही है। 2012 से 2017 तक अखिलेश यादव के नेतृत्व में जिस तरह का जंगलराज उत्तर प्रदेश में रहा, मेरे अनुसार उन पर कोई विश्वास करने वाला नहीं है। समाजवादी पार्टी को पहले प्रायश्चित पत्र जारी करना चाहिए।'

10 April 2024 at 13:38 IST

सपा का घोषणा पत्र जारी, अखिलेश ने किए बड़े-बड़े वादे

समाजवादी पार्टी (सपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इस दस्तावेज में जातिवार जनगणना कराने और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने समेत अनेक वादे किए गए हैं। सपा ने सामाजिक न्याय, किसान कल्याण, युवा कल्याण, आटा और डाटा का अधिकार, शिक्षा तथा स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तीकरण के विभिन्न बिंदुओं पर अनेक वादे किए हैं।

अखिलेश यादव ने कहा, 'इस विजन डॉक्यूमेंट को हमने 'जनता का मांग पत्र हमारा अधिकार' कहा है। इसमें हमने संविधान बचाने का अधिकार, लोकतंत्र की रक्षा का अधिकार, मीडिया की आज़ादी का अधिकार, लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और स्वायत्तता का अधिकार, न्याय और समानता का अधिकार, सामाजिक न्याय का अधिकार, रोटी का अधिकार, महंगाई से निजात पाने का अधिकार, गरीबी से बाहर निकालने का अधिकार, सुरक्षित वातावरण में जीने का अधिकार, 24 घंटे बिजली का अधिकार, गरीब के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य का अधिकार, बेहतर सार्वजनिक परिवहन का अधिकार, सुविधा से FIR दर्ज कराने का अधिकार की बात की गई है। जातीय जनगणना में देरी नहीं होनी चाहिए 2025 तक जातीय आधारित जनगणना कराएंगे...किसान कल्याण के लिए सभी फसलों के लिए MSP और MSP की गणना स्वामीनाथन फॉर्मूले के तहत हो। इसकी बात ये विजन डॉक्यूमेंट करता है।'
 

Advertisement
10 April 2024 at 13:35 IST

भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में 7 और पश्चिम बंगाल में एक सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इसके अलावा चंडीगढ़ में भी बीजेपी ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।

10 April 2024 at 11:40 IST

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ BJP का प्रदर्शन

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफे की मांग को लेकर बीजेपी हमलावर है। बुधवार को बीजेपी के तमाम नेताओं ने केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया है।

10 April 2024 at 11:38 IST

पीएम मोदी ने एमके स्टालिन की पार्टी DMK पर गंभीर आरोप लगाए

तमिलनाडु के वेल्लोर में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एमके स्टालिन की पार्टी DMK पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि DMK की राजनीति का मुख्य आधार है- Divide...Divide और Divide। ये पार्टी देश के लोगों को भाषा के नाम पर लड़ाती है, धर्म और जाति के नाम पर लड़ाती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरी DMK एक फैमिली की कंपनी बनकर रह गई है। DMK की फैमिली पॉलिटिक्स की वजह से तमिलनाडु के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल रहा है।

10 April 2024 at 09:57 IST

केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, जिसमें दिल्ली की उत्पाद शुल्क नीति अनियमितता मामले में उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी।

10 April 2024 at 09:49 IST

शरद पवार गुट ने NCP प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची की घोषणा कर दी है। इसमें 7 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है।

10 April 2024 at 09:46 IST

यूपी में राजनाथ सिंह करेंगे तूफानी दौरा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे। वो सहारनपुर, बुलंदशहर और संभल में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

10 April 2024 at 09:45 IST

पश्चिम बंगाल के दौरे पर PM मोदी

केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता अमित शाह चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाएंगे। अमित शाह 10 अप्रैल को उत्तर बंगाल के बालुरघाट में रैली करेंगे।

10 April 2024 at 09:44 IST

पीएम मोदी तमिलनाडु और महाराष्ट्र में करेंगे जनसभा

पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को तमिलनाडु और महाराष्ट्र में जनसभा करेंगे। तमिलनाडु की वेल्लौर सीट से बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में पीएम मोदी जनसभा करेंगे। फिर शाम 6 बजे महाराष्ट्र के रामटेक में कार्यक्रम है।

10 April 2024 at 09:51 IST

राजद ने बिहार की 22 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार रात को 22 सीट पर औपचारिक रूप से अपने उम्मीदवारों की घोषणा की, जिनमें पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटियां रोहिणी आचार्य और मीसा भारती का भी नाम शामिल है।


 

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 10 April 2024 at 09:56 IST