अपडेटेड 23 April 2024 at 20:05 IST

शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ चुनाव लड़ने से इनकार, अब पवन सिंह ने 2 करोड़ की लैंड रोवर से दिखाया ट्रेलर

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह बिहार के चुनावी मैदान में पूरे दम-खम के साथ उतर गए हैं। मंगलवार, 23 अप्रैल को उन्होंने काराकाट में रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया।

Follow :  
×

Share


शत्रुघ्न सिन्हा और पवन सिंह | Image: PTI/Facebook

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh)  बिहार के चुनावी मैदान में पूरे दम-खम के साथ उतर गए हैं। मंगलवार, 23 अप्रैल को उन्होंने काराकाट में रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया। 2 करोड़ की रेंज रोवर से जब पवन काराकाट की सड़क पर उतरे तो उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई। पवन सिंह पहली बार चुनावी मैदान में प्रचार-प्रसार के लिए उतरे तो उनकी एक झलक पाने के लिए सड़कों पर लोग बेकाबू नजर आए

लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के लिए प्रचार करने के लिए उन्होंने मंगलवार, 23 अप्रैल को हनुमान जयंती के दिन को चुनाव और अपने चुनावी अभियान का आगाज किया। पवन अपने पूरे लाव-लश्कर के और करीब 150 गाड़ियों के काफिले के साथ काराकाट पहुंचे। उनके काफिले में कई महंगी गाड़ियां भी शामिल थी। समर्थकों ने भी उनका भव्य स्वागत किया। एक्टर को 51KG की फूलों की माला पहनाई तो JCB से उनपर पुष्प वर्षा भी हुआ।

पवन सिंह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

पवन सिंह ने सड़क किनारे खड़ी भीड़ का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। गाड़ी के सनरूफ से निकलकर सबसे हाथ मिलाया और जनता से आशीर्वाद भी लिया। रोड शो में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित हो इसके लिए पुलिस ने पुरी तैयारी की थी। रोड शो को सफल बनाने में उनके समर्थक और क्षेत्रीय कलाकार भी जुटे हैं। उनका काफिला जहां तक पहुंचा लोगों की भीड़ कम नहीं हुई।

एक्टर ने विपक्ष के खिलाफ कही बड़ी बात

बता दें कि BJP से झटका लगने के बाद पवन सिंह ने अपने तेवर बगावती कर लिए और काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। रोड शो के दौरान मीडिया से बात करते हुए एक्टर ने कहा कि आज ये पवन सिर्फ अपने जनता का आशीर्वाद लेने निकला है। मैं किसी को चुनौती नहीं देना चाहता हूं, मुझे अपनी मेहनत पर भरोसा है।

BJP ने आसनसोल से पवन को दिया था टिकट

बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से उम्मीदवार बनाया था। पहली सूची में ही पवन सिंह का नाम जारी भी कर दिया गया था। मगर 24 घंटे के अंदर ही उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। चर्चा थी की वो बिहार के किसी सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं इस सिलसिले में उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से  दिल्ली में मुलाकात की थी मगर शायद बात बनी नहीं। बिहार से सीट का इंतजार करते रहे थे मगर मिला नहीं। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।

शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ चुनाव लड़ने से पवन का इनकार

पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से चुनाव लड़ने से इंकार करने के बात पवन की आलोचना भी हुई थी। कहा जा रहा था कि वो शत्रुघ्न सिन्हा के सामने हार मान ली। बता दें कि TMC ने आसनसोल से एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। पवन ने आसनसोल सीट से चुनाव नहीं लड़ने की वजह पर कभी खुलकर नहीं बताई। आज भी जब पत्रकारों ने ये सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि हर सवाल का जवाब दिया जाए ये जरूरी नहीं है।

काराकाट सीट पर इनसे होगा मुकाबला

बता दें कि रोहतास के जिस काराकाट सीट से पवन सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, वहां, उनके सामने NDA और महागठबंधन दोनों के उम्मीदवार मैदान में हैं। NDA ने यहां से उपेन्द्र कुशवाहा को मैदान में उतारा है तो महागठबंधनकी तरफ CPI(ML) से राजाराम सिंह मैदान में हैं। लोकसभा की इस सीट पर आखिरी चरण मतदान होना है। पवन सिंह के मैदान में आने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि काराकाट सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: मनमोहन सिंह का 18 साल पुराना बयान, जिसे PM मोदी ने बनाया चुनावी मुद्दा

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 23 April 2024 at 20:05 IST