अपडेटेड 4 June 2024 at 15:30 IST

Elections Result 2024: चुनावी मैदान पर यूसुफ पठान का जबरदस्त छक्का, अधीर रंजन से इतने वोटों से आगे

Elections Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में राजनीति की गलियारों में कदम रखने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान जीत की तरफ बढ़ रहे हैं।

Follow :  
×

Share


यूसुफ पठान बहरामपुर सीट | Image: ani

Yusuf Pathan Elections Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में राजनीति की गलियारों में कदम रखने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान जीत की तरफ बढ़ रहे हैं। अब तक हुए रुझानों के अनुसार वो पश्चिम बंगाल के बहरामपुर सीट पर आगे चल रहे हैं। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने यूसुफ को चुनावी मैदान में उतार कर बड़ा दांव खेला था, लेकिन अब वो उनके भरोसे पर खरे उतर रहे हैं।

रुझानों के अनुसार पश्चिम बंगाल के बहरामपुर सीट पर यूसुफ पठान पर जनता मेहरबान दिख रही है। स्टार क्रिकेटर कांग्रेस के अनुभवी नेता अधीर रंजन चौधरी को चुनौती दे रहे हैं जो बहरामपुर के सीटिंग सांसद हैं। चुनाव आयोग से जो ताजा अपडेट सामने आई है उसके मुताबिक यूसुफ करीब 20 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में TMC का दबदबा

पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें से 31 सीटों पर अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (ATMC) आगे चल रही है। वहीं NDA के खाते में रुझानों के अनुसार 10 सीटें हैं। एक सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।

बता दें कि अब तक हुए रुझानों के अनुसार लोकसभा चुनाव के 542 सीटों में से 294 सीटों पर NDA जीत की तरफ बढ़ रही है, जबकि 231 सीटों पर इंडी ब्लॉक आगे है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। UP के 80 सीटों में से 35 सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे है। बीजेपी के खाते में 34 सीटें हैं और 7 सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाई हुई है। 

इसे भी पढ़ें: Bihar News: चिराग के सभी उम्मीदवार बिहार में करेंगे नाम रोशन? जानें कौन कहां से आगे

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 4 June 2024 at 14:24 IST