MCD में हैट्रिक, अब हंसराज का काटा टिकट; कौन हैं योगेंद्र चंदोलिया? जिन्हें BJP ने बनाया उम्मीदवार

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से BJP ने जाने-माने सिंगर हंसराज हंस को हटाकर योगेंद्र चंदोलिया को टिकट दिया है, जो दिल्ली बीजेपी के दमदार नेता माने जाते हैं।

Follow :  
×

Share


सांसद हंसराज हंस और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से बीजेपी प्रत्याशी | Image: X@yogenderchando1/X

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। BJP ने सैकेंड लिस्ट में 72 नामों का ऐलान किया है, जिनमें राजधानी दिल्ली की 2 सीटें भी शामिल हैं, जिस पर BJP ने लंबे विचार विमर्श के उम्मीदवार फाइनल किए हैं। 

BJP ने पहली लिस्ट की तरह दूसरी लिस्ट में भी कई ऐसे नामों का ऐलान किया है, जिसने सबको चौंका दिया है। दिल्ली की ही बात कर लें तो यहां ईस्ट दिल्ली से पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर का टिकट काट कर हर्ष मल्होत्रा को दिया गया है। वहीं इसी तरह नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली से जाने-माने सिंगर हंसराज राज को हटाकर योगेंद्र चंदोलिया को उम्मीदवार बनाया है। 

नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली से BJP उम्मीदवार बनाए जाने के बाज योगेंद्र चंदोलिया के पुराने साथी रहे कुलवंत सिंह बाठ ने बताया-

योगेंद्र चंदोलिया बीजेपी के जमीनी नेता हैं। वो छात्र संघ राजनीति से ही बीजेपी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने ABVP में किया। इसके बाद संगठन में काम किया। फिर निगम चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया। वो एक मजबूत नेता हैं, जिनकी अपने इलाके में अच्छी पकड़ है।

एक नजर चंदोलिया के बैकग्राउंड पर

बता दें कि योगेंद्र चंदोलिया दिल्ली बीजेपी के महासचिव हैं। वो उत्तरी दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर भी रहे हैं। वो करोल बाग जोन से कई बार निगम चुनाव जीते हैं। वो करोल बाग के देव नगर से निगम पार्षद रहे हैं। इतना ही नहीं वो नॉर्थ MCD की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन भी रहे हैं। वो रेगर समुदाय से MCD की स्थाई समिति के अध्यक्ष के पद पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति हैं। उनके बारे में ये भी खबर है कि वो करोल बाग से चुनाव में हैट्रिक बनाने वाले पहले नेता हैं। 

 

ये भी पढ़ें- कौन हैं हर्ष मल्होत्रा? जो गौतम गंभीर का टिकट काट पूर्वी दिल्ली से बने BJP उम्मीदवार

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 13 March 2024 at 21:06 IST