अपडेटेड 2 March 2024 at 21:02 IST
बंगाल की धरती से भोजपुरी स्टार पवन सिंह खिलाएंगे 'कमल', आसनसोल सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा होंगे सामने?
पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से भोजपुरी फिल्मों के स्टार पवन सिंह को BJP ने मैदान में उतारा है। मौजूदा समय इस सीट से TMC के शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं।
Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी पार्टियों ने कमर कस ली है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने भी शनिवार (2 मार्च) को अपने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से भोजपुरी फिल्मों के स्टार पवन सिंह को मैदान में उतारा है। मौजूदा समय इस सीट से तृणमूल कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं। आसनसोल सीट से पवन सिंह को बीजेपी का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद अब इस सीट से बिहार के दो फिल्म स्टार सियासी टक्कर लेंगे।
इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबकी बार 400 पार का नारा दिया है। वहीं इसके पहले साल 2019 के लोकसभा चुनाव पीएम मोदी के नेतृत्व में NDA ने कुल 353 सीटें जीती थीं, जिसमें से बीजेपी को 303 सीटें मिली थीं। बंगाल में बीजेपी की खास नजर रहेगी जहां पिछली बार जहां बीजेपी ने 42 में से 18 सीटें जीती थी वहीं इस बार वो इस संख्या को दोगुना करना चाहेगी। इसी रणनीति के तहत बीजेपी इस बार शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ भोजपुरी स्टार पवन सिंह को आसनसोल से मैदान में उतारा है।
संपत्ति के मामले में शॉटगन से पीछे हैं पवन सिंह
पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से बीजेपी ने पवन सिंह को उतारा है। वहीं यहां से मौजूदा सांसद की बात करें तो बॉलीवुड से राजनीति में आए शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी के टिकट पर सांसद हैं। अगर हम यहां पर पवन सिंह और शत्रुघ्न सिन्हा की नेटवर्थ की बात करें तो पवन सिंह उनसे कहीं पीछे नजर आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा के पास जहां कुल लगभग 131 करोड़ की संपत्ति है तो वहीं भोजपुरी स्टार पवन सिंह के पास कुल 50 से 60 करोड़ के बीच कुल संपत्ति है।
भोजपुरी फिल्मों या गानों के लिए पवन सिंह लेते हैं इतनी फीस
भोजपुरी फिल्मों के स्टार और गायक पवन सिंह को बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से TMC के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ मैदान में उतारा है। Pawan Singh भोजपुरी फिल्मों के बड़े अभिनेताओं में से एक हैं उनकी गिनती इंडस्ट्री के महंगे एक्टर्स में होती हैं। इसके अलावा पवन सिंह भोजपुरी फिल्मों के लिए गाने भी गाते हैं। बताया जाता है कि वो एक गाने का 2-3 लाख रुपये फीस लेते हैं जबकि फिल्मों के लिए वो लगभग 50 लाख या इससे भी ज्यादा फीस लेते हैं।
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 2 March 2024 at 20:03 IST