'चुनाव नहीं ये युद्ध है मोदी परिवार और गांधी फैमिली के बीच...', तेलंगाना में बोले CM रेवंत रेड्डी

तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने बड़ा बयान दिया है। आम चुनाव 2024 को युद्ध करार दिया।

मोदी का परिवार बनाम गांधी फैमिली | Image: x/ani

Revanth Reddy:  सीएम रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में कांग्रेस घोषणापत्र को रिलीज करते हुए बोल रहे थे। ‘Jana Jatara Sabha'  को संबोधित किया। यहां उन्होंने चुनाव को एक समर बताया। युद्ध जिसमें मुकाबला दो परिवारों के बीच है। पीएम मोदी का परिवार और दूसरा गांधी परिवार के बीच का।

मंच से बोले कि वो देखना चाहेंगे कि जीत किस परिवार की होती है। ये भी कहा कि वो गांधी परिवार के लिए सर्वस्व समर्पित कर देंगे।

मोदी Vs गांधी फैमिली

रेवंत रेड्डी ने कहा- कांग्रेस एक परिवार है। मैं राहुल गांधी से कहना चाहूंगा कि आगामी चुनाव महज चुनाव नहीं हैं बल्कि एक युद्ध हैं। दो परिवारों के बीच होने वाला युद्ध। एक ओर है मोदी का परिवार और दूसरी ओर हैं गांधी परिवार। मोदी के परिवार में ईवीएम, ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स है तो वहीं दूसरी ओर देश के लिए शहादत देने वाले इंदिरा गांधी, राजीव गांधी का परिवार। ऐसा परिवार जिसमें सोनिया ने पीएम की कुर्सी तक न्योछावर कर दी।

हम लड़ेंगे और जीतेंगे

रेड्डी ने आगे कहा-  लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता हमारा परिवार हैं...हम देखेंगे कि मोदी का परिवार जीतता है या हमारा परिवार इन चुनावों में बाजी मारता है...जरूरत पड़ने पर अपना बलिदान भी कर देंगे।

मोदी का परिवार कैंपेन

हाल ही में लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा था। उन्होंने पटना की जनसभा में कहा कि मोदी का परिवार कौन है? इस पर पलटवार करते हुए पीएम ने एक जनसभा में देश के करोड़ों लोगों को अपना परिवार बताया। इसके बाद बीजेपी ने एक कैंपेन शुरू किया मोदी का परिवार। जिसमें कई केंद्रीय मंत्री से लेकर बड़े नेता भागीदार बने। सबने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- मोदी का परिवार।

ये भी पढ़ें-'मेरी बात राहुल तक पहुंचे तो कह देना चाहती हूं कई आए-गए लेकिन...', स्मृति ईरानी

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 7 April 2024 at 07:35 IST