अपडेटेड 9 May 2024 at 14:47 IST

लोकसभा चुनावों के बीच संजय राउत ने PM मोदी को लेकर दिया विवादित बयान, बवाल तय है, जानिए क्या कहा?

लोकसभा चुनावों के बीच संजय राउत कुछ ऐसा कह गए जिसने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। चुनावी मौसम में बवाल तय है।

Follow :  
×

Share


Sanjay Raut | Image: ANI

Sanjay Raut Controversy:  लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करते हुए शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत अपनी जुबान पर लगाम नहीं लगा पाए और पीएम को धमकी दे डाली। राउत ने अहमदनगर में ये बातें बोली। वो एनसीपी शरदचंद्र के मंच पर खड़े थे। राउत ने पीएम के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। सोशल प्लेटफॉर्म पर वीडियो वायरल हुआ,  औरंगजेब की बात थी।

शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने कहा कि औरंगजेब का जन्म गुजरात में हुआ था। उसकी कब्र हमने महाराष्ट्र में खोद दी और उसे यहीं गाड़ दिया। 'ये दोनों' भी औरंगजेब जैसा व्यवहार हमारे साथ कर रहे हैं।

अभद्रता पर उतरे राउत, PM के लिए किया अपशब्द

राउत ने मुस्कुराते हुए बेहद खराब लहजे में पीएम पद की मर्यादा का भी ख्याल नहीं रखा। मराठी में दिए भाषण में उन्होंने कहा- नरेंद्र मोदी तू कौन है, तू कौन है? यह मराठाओं का इतिहास है। यह मराठी का इतिहास है। आप अगर हमारे अंग पर आए तो हम जल उठेंगे। हम सब महाराष्ट्र के स्वाभिमान के लिए लड़ते रहेंगे। कुछ दिन पहले ठीक इसी तरह का बयान राउत ने बुलढाना की एक जनसभा को संबोधित करते हुए भी दिया था।

पीएम को लेकर विवादित बयान

शिवसेना यूबीटी  नेता संजय राउत जनसभा में बोलते बोलते शाब्दिक मर्यादा की सीमा लांघ गए। कहा- छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म महाराष्ट्र में हुआ और औरंगजेब का जन्म गुजरात में हुआ। इसका इतिहास है, आप देख लीजिए इतिहास... यही वजह है कि वह (गुजरात की मिट्टी) औरंगजेब की है और उस मिट्टी के ये दो व्यापारी (नरेंद्र मोदी और अमित शाह) हैं।

औरंगजेब को महाराष्ट्र में गाड़ दिया...

संजय राउत सभा में बेलगाम बोलते रहे। उन्होंने कहा - औरंगजेब का जन्म नरेंद्र मोदी के गांव में हुआ... अहमदाबाद के बगल में दाहोद नाम का गांव है, जहां औरंगजेब का जन्म हुआ था। गुजरात में औरंगजेब का जन्म हुआ, यही वजह है कि वह (पीएम मोदी और अमित शाह) हमारे साथ औरंगजेब की तरह बर्ताव कर रहे हैं। लेकिन याद रहे कि एक औरंगजेब को हमने इस महाराष्ट्र की धरती में गाड़ा है। 27 साल तक औरंगजेब महाराष्ट्र को जीतने के लिए महाराष्ट्र की धरती पर लड़ रहा था। अंत में हमने उस औरंगजेब को महाराष्ट्र की धरती में गाड़ कर उसकी कब्र खोद दी।

बीजेपी ने किया रिएक्ट

संजय राउत के इस अनर्गल बयान पर बीजेपी नेता प्रेम शुक्ला ने गुजरात बनाम महाराष्ट्र करने पर  रिएक्ट किया। याद दिलाया कि इसी भूमि से पटेल और गांधी भी आते हैं। कहा-  संजय राउत के आजकल आराध्य औरंगजेब हो गए हैं जब से सोनिया सेना शिवसेना बन गई है । गुजरात में महात्मा गांधी का जन्म हुआ सरदार पटेल जन्मे, जमशेद टाटा का जन्म हुआ उनमे किसी की प्रेरणा नहीं दिखाई दे रही है... जब से उद्धव ठाकरे ने शिवसेना को सोनिया सेना बनाया है तब से संजय राउत के आराध्य औरंगजेब हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- 'लालू जी आपके लिए केवल एक जगह आरक्षित है,जेल के अंदर एक कमरा', दिल्ली में कपिल मिश्रा की दहाड़

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 9 May 2024 at 14:47 IST