अपडेटेड 3 March 2024 at 10:45 IST

आसनसोल में 'शॉटगन' के सामने BJP ने पॉवर स्टार पवन सिंह को उतारा, शत्रुघ्न सिन्हा बोले- मैं क्या...

BJP Candidate List 2024: बीजेपी ने आसनसोल सीट से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह को टिकट दिया है। फिलहाल यहां TMC के शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं।

Follow :  
×

Share


आसनसोल लोकसभा सीट से पवन सिंह और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच टक्कर | Image: pti/instagram

Pawan Singh vs Shatrughan Sinha in Asansol Seat: लोकसभा चुनाव 2024 में अबकी बार, 370 पार का नारा लिए बीजेपी मैदान में उतर चुकी है। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को 16 राज्यों के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में बंगाल के आसनसोल सीट से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह को टिकट मिला है। ये वही सीट है जहां फिलहाल TMC के नेता शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं। अब बीजेपी ने बिहारी बाबू को टक्कर देने के लिए बिहार के ही लोकप्रिय स्टार पवन सिंह को मैदान में उतारा है।

पवन सिंह को लोकसभा चुनाव में टिकट मिलने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा का पहला रिएक्शन सामने आया है। TMC नेता ने आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनने के लिए पवन को बधाई दी है।

पवन सिंह को मिला टिकट तो क्या बोले शत्रुघ्न?

पवन सिंह को आसनसोल की टिकट मिलने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा- 'इसपर मैं क्या कहूं, अगर ये सत्य है और इसकी आधिकारिक घोषणा हो गई है तो ये उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है। इस मामले में वही लोग ज्यादा रोशनी डाल पाएंगे। मेरी सभी के लिए शुभकामनाएं हैं. यहां आसनसोल में कई लोगों का मानना ​​है कि वे (बीजेपी) न केवल अपने लिए बल्कि विपक्ष और टीएमसी के लिए भी चिंतित हैं। मैं उनकी इस सोच के लिए उन्हें बधाई देता हूं।''

उपचुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा को मिली थी जीत

लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने आसनसोल सीट से बाबुल सुप्रियो को उतारा था। हालांकि बाद में उन्होंने बीजेपी छोड़ने का फैसला किया। TMC ने 2022 में आसनसोल लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा को उम्मीदवार बनाया। बिहारी बाबू ने भाजपा के अग्निमित्रा पॉल को करीब तीन लाख वोटों से हराया था।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के उम्मीदवारों की लिस्ट

कूच बिहार-निशिथ प्रमाणिक
अलीपुरद्वार-मनोज तिग्गा 
बेलूरघाट-डॉ. सुकांता मजूमदार 
मालदा उत्तर-खगेन मुर्मु 
मालदा दक्षिण-रूपा मित्रा चौधरी
बहरामपुर-डॉ. निर्मलकुमार साहा
मुर्शिदाबाद-गौरी शंकर घोष 
राणाघाट-जगन्नाथ सरकार 
बनगांव- शांतनु ठाकुर 
जॉय नगर-डॉ. अशोक भंडारी 
जादवपुर - डॉ. अनिर्बान गांगुली 
हावड़ा-डॉ. रथिन चक्रवर्ती
हुगली-लॉकेट चटर्जी 
कांथी-सौमेंदु अधिकारी 
घाटल-हरिण्मय चट्टोपाध्याय 
पुरुलिया-ज्योतिर्मय सिंह महतो
बांकुड़ा-डॉ. सुभाष सरकार 
बिष्णुपुर-सौमित्र खान 
आसनसोल- पवन सिंह
बोलपुर- प्रिया साहा

इसे भी पढ़ें: 'जय श्री राम...' जब टिकट का हुआ ऐलान तो क्या कर रहे थे पावर स्टार पवन सिंह? वीडियो जीत लेगा दिल


 

 

 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 3 March 2024 at 10:45 IST