अपडेटेड 9 May 2024 at 15:00 IST
'सैम पित्रोदा को जितने जूते मारें..', कांग्रेस दिग्गज के बयान पर फूटा दिग्विजय सिंह के भाई का गुस्सा
सैम पित्रोदा का बयान कांग्रेस के गले की फांस बन गया। चौतरफा फजीहत हो रही है। इस मामले में अब दिग्विजय सिंह के भाई ने भी सोशल मीडिया के जरिए बड़ा वार किया है।
Sam Pitroda Row: एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने सैम पित्रोदा के बयान को शर्मनाक करार दे बड़ी बात कही है। उनका ये पोस्ट इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष रहे सैम पित्रोदा के बयान बाद आया। बुधवार को पित्रोदा का एक वीडियो सामने सरफेस हुआ। जिसमें उन्होंने भारत में विविधता में एकता का उदाहरण बड़े अटपटे ढंग से दिया था।
कांग्रेस नेता ने कहा था- भारत में ईस्ट के लोग चाइनीज, वेस्ट के अरब में रहने वाले जैसे और साउथ वाले अफ्रीकन दिखते हैं। पित्रोदा के इस वीडियो पर हंगामा खूब मचा। कांग्रेस ने भी इससे किनारा कर लिया। कहा- यह गलत है। इसके बाद पित्रोदा के इस्तीफे की खबर आई। ऐसे में लक्ष्मण सिंह का पोस्ट पार्टी के भीतर मची हलचल को बयान करता है।
क्या लिखा लक्ष्मण सिंह ने?
एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने एक्स पर लिखा है सैम पित्रोदा का बयान शर्मनाक है और उन्हें जितने जूते मारें उतने कम है। लक्ष्मण सिंह के इस पोस्ट पर नेटिजन्स ने कमेंट भी किया और हां में हां मिलाई तो कुछ ने कहा सवालों में तो विपक्ष ही है।
पीएम ने अंकल सैम पर किया प्रहार
पीएम ने भी तेलंगाना के वारंगल में जमकर फटकार लगाई थी। जनसभा में काफी आक्रामक दिखे पीएम ने कहा- 'चमड़ी के रंग के आधार पर देशवासियों को गाली दे रहे हैं। आज मैं बहुत गुस्से में हूं। चमड़ी को लेकर देश अपमान सहन नहीं करेगा। शहजादे को इसका जवाब देना होगा। शहजादे के अंकल ने बड़ा रहस्य खोला। उन्होंने आगे कहा- हम लोग सोचते थे कि कांग्रेस द्रौपदी मुर्मू जी का विरोध करती है मुझे लगता है कि शहजादे का दिमाग ही ऐसा है... इनके एक अंकल अमेरिका में रहते हैं शहजादे के फिलोस्फर गाइड अंकल ने नया फॉर्मूला खोला है बोला है जिनके चमड़ी का रंग काला होता है वो अफ्रीकन होते हैं इसलिए द्रौपदी मुर्मू जी का विरोध कर रहे हैं उनका दिमाग कैसा है? ये देश को कहां ले जाएंगे हम तो कृष्ण की पूजा करने वाले लोग है उनका रंग हम सब के रंग जैसा ही था।
नहीं करेंगे बर्दाशत- पीएम
प्रधानमंत्री ने आगे कहा- क्या मेरे देश में चमड़ी के रंग के आधार पर लोगों की योग्यता तय होगी? शहजादे के लोग मेरे देश के लोगों का मज़ाक उड़ा रहे हैं...शहजादे को जवाब देना होगा। चमड़ी के रंग के आधार पर मेरे देश के लोगों का अपमान मोदी बिल्कुल भी सहन नहीं करेगा। दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
राहुल माफी मांगे ;सीएम मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- भारत विविधताओं से भरा पूरा देश है। राहुल गाँधी के गुरु सैम पित्रोदा ने चमड़ी के आधार पर भारतवासियों को बांटने का प्रयास किया है। चुनाव में इस तरह के बयान देना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस लगातार भारतीयों को अपमानित करने पर तुली हुई है। दक्षिण भारतीयों की तुलना अफ्रीकन के साथ करना और इस तरह के भाव लाना निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी को इसके लिए माफ़ी मांगना चाहिए। राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगना चाहिए।
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 9 May 2024 at 08:46 IST