INDI में अब मचेगा घमासान! सीट शेयरिंग पर फाइनल मुहर से पहले ही अखिलेश ने उतार दिए UP में उम्मीदवार
समाजवादी पार्टी की ओर से 16 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होने पर कांग्रेस ने इसे एकतरफा ऐलान बताया है।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read
Lok Sabha Election 2024: INDI गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 16 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। सपा के इस ऐलान से INDI गठबंधन नई रार पैदा हो गई है।
समाजवादी पार्टी की ओर से 16 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होने पर कांग्रेस ने इसे एकतरफा ऐलान बताया है।
सपा ने किया एकतरफा ऐलान- कांग्रेस
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा सपा के 16 उम्मीदवारों के ऐलान पर कहा, आप क्या कह रहे हैं इसकी जानकारी मुझे नहीं है, अगर समाजवादी पार्टी ने कोई सूची जारी की है तो इसकी जानकारी तो वही दे सकते हैं। हालांकि उनके साथ बातचीत जारी है और उसके बीच उन्होंने कुछ किया है, जो एकतरफा हो रहा है, इसके बारे में वो ही जवाब दें तो बेहतर होगा।”
सपा ने जारी की 16 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने 16 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। डिंपल यादव मैनपुरी से, शफीकुर रहमान बर्क संभल से और रविदास मेहरोत्रा लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे।
डिंपल को मैनपुरी तो अक्षय को फिरोजाबाद से उतारा
समाजवादी पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 16 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। लिस्ट में पहला नाम शफीकुर रहमान बर्क का है, जिन्हें संभल से टिकट दिया गया है। अक्षय यादव को फिरोजाबाद, डिंपल यादव को मैनपुरी और धर्मेंद्र यादव को बदायूं से टिकट दिया गया है।
यहां देखिए 16 उम्मीदवारों के नाम
- शफीकुर रहमान बर्क- संभल
- अक्षय यादव- फिरोजाबाद
- डिंपल यादव- मैनपुरी
- देवेश शाक्य- एटा
- धर्मेंद्र यादव- बदायूं
- उत्कर्ष वर्मा- खीरी
- आनंद भदौरिया- धौरहरा
- अनु टण्डन- उन्नाव
- रविदास महरोत्रा- लखनऊ
- डॉ. नवल किशोर शाक्य- फर्रुखाबाद
- राजाराम पाल- अकबरपुर
- शिवशंकर सिंह पटेल- बांदा
- अवधेश प्रसाद- फैजाबाद
- लालजी वर्मा- अंबेडकर नगर
- रामप्रसाद चौधरी- बस्ती
काजल निषाद- गोरखपुर
2019 में किसने जीतीं कितनी सीटें?
राजनीतिक लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीट हैं। देश में लोकसभा चुनाव इसी साल अप्रैल-मई में होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी के 64 सांसद हैं। इसके अलावा बसपा के 10, सपा के तीन और अपना दल (सोनेलाल) के दो सांसद हैं। सोनिया गांधी राज्य की एकमात्र कांग्रेस सांसद हैं जो रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 30 January 2024 at 19:34 IST