अपडेटेड 31 March 2024 at 15:27 IST

हुड्डा परिवार का गढ़ रही है रोहतक लोकसभा सीट, बीजेपी ने अरविंद शर्मा पर खेला ब्राह्मण कार्ड

Rohtak Seat : हरियाणा की सबसे हॉट सीट में से एक रोहतक को हुड्डा परिवार का गढ़ माना जाता है। 2019 में हुड्डा परिवार को हराकर बीजेपी ने यहां जीत दर्ज की थी।

Follow :  
×

Share


रोहतक लोकसभा सीट | Image: Republic

Rohtak Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर हर जगह चुनावी माहौल बना हुआ है। वहीं, हरियाणा में छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होनी है। हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं, बात करें रोहतक की तो यह हरियाणा की सबसे हॉट सीट मानी जाती है। जोकि राजधानी दिल्ली से करीब 80 किलोमीटर की दूरी पर है। रोहतक जिला जींद, सोनीपत, भिवानी, झज्जर, हिसार और बहादुरगढ़ से घिरा हुआ है।

फिलहाल बीजेपी के अरविंद कुमार शर्मा यहां वर्तमान सांसद हैं। जिन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा को हराकर यहां बड़ी जीत हासिल की थी। क्योंकि रोहतक लोकसभा सीट हुड्डा परिवार का गढ़ रहा है। बीजेपी ने इस बार भी इस सीट पर अपना उम्मीदवार रिपीट करते हुए अरविंद कुमार शर्मा पर भरोसा जताया है।

मोदी लहर के बावजूद हार गई थी बीजेपी

2014 के लोकसभा चुनाव में चली मोदी लहर में बीजेपी के कई ऐसे प्रत्याशी जीतकर संसद पहुंचे थे, जिनकी उम्मीद नहीं की जा रही थी। लेकिन मोदी लहर होने के बाद भी बीजेपी को रोहतक सीट पर हार मिली थी। 2019 में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की थी। ये पहली बार था जब इस सीट पर बीजेपी को जीत मिली थी। रोहतक लोकसभा सीट को हुड्डा का गढ़ इसलिए कहा जाता है क्योंकि 9 चुनावों में हुड्डा परिवार यहां जीत चुका है। हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी यहां से सांसद रह चुके हैं।

2019 में बीजेपी ने लहराया परचम 

वर्तमान में रोहतक सीट बीजेपी के पास है और अरविंद कुमार शर्मा यहां से सांसद हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में अरविंद कुमार शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के दीपेंद्र सिंह हुड्डा को हराया था। 2019 के चुनाव में अरविंद कुमार शर्मा को 5,73,845 वोट मिले थे। वहीं दीपेंद्र सिंह हुड्डा को 5,66,342 वोट मिले थे, दोनों के बीच कम वोटों का ही अंतर था।

हुड्डा परिवार का गढ़ है रोहतक लोकसभा सीट

वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के बावजूद रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने 4,90,063 वोट हालिस किए थे, उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार ओम प्रकाश धनखड़ को 1,70,626 वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी। रोहतक सीट से हुड्डा परिवार के सदस्य 9 बार सांसद चुनकर सांसद पहुंचे हैं।

2 बार CM रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा 

इससे पहले 2009 के लोकसभा चुनाव में भी दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने इनेलो के प्रत्याशी नफे सिंह राठी को लगभग साढ़े 4 लाख वोटों से हराया था। बता दें, दीपेंद्र के दादा रणबीर सिंह हुड्डा एक स्वतंत्रता सेनानी थे। आजादी के बाद वह तत्कालीन पंजाब सरकार में मंत्री रहे। दीपेंद्र के पिता भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी हरियाणा की सांपला सीट से चुनाव जीतकर दो बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें : बारामती सीट पर भिड़ेंगी ननद-भौजाई, अजित पवार ने किया उम्मीदवारों का ऐलान

रोहतक लोकसभा सीट का इतिहास

रोहतक लोकसभा सीट हुड्डा परिवार का गढ़ रहा है। 1952 से अब तक जितने चुनाव हुए, उनमें से 9 चुनावों में हुड्डा परिवार ने जीत दर्ज की। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी को पहली जीत 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत नसीब हुई थी। रोहतक जिले की स्थापना 1824 में की गई थी। कहा जाता है कि रोहतक की स्थापना पंवार राजपूत राजा रोहतास ने की थी।

यह भी पढ़ें : सनी देओल का टिकट कटा, BJP की 8वीं लिस्ट जारी

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 31 March 2024 at 15:18 IST