अपडेटेड 11 April 2024 at 17:36 IST

RLD प्रमुख जयन्त चौधरी ने बुलंदशहर में बताया BJP के साथ क्यों आए- हमारा चुनाव चिह्न नल है और...

बुलंदशहर में जयंत चौधरी ने कहा कि हमारा चुनाव चिन्ह नल है और भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल है। कमल को भी पानी की जरूरत होती है, कमल खिलेगा।

Follow :  
×

Share


जयंत चौधरी | Image: Facebook/File

Lok Sabha Election : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपन लक्ष्य 80 सीट जीतना तय किया है। बीजेपी के इस लक्ष्य को हासिल करने में बीजेपी का अलावा उनके सहयोगी दल भी जी जान से जुटे हुए हैं। हाल ही में एनडीए में शामिल हुए राष्ट्रीय लोक दल के नेता जयंत चौधरी ने 400 पार का दावा करते हुए बताया कि उन्होंने बीजेपी की साथ क्यों चुना?

बुलंदशहर में जयंत चौधरी ने कहा कि हमारा चुनाव चिन्ह नल है और भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल है। कमल को भी पानी की जरूरत होती है, कमल खिलेगा। ये जो साथ है इसमें मेल बन गया और तुकबंदी भी बन रही है, मुद्दे भी बन रहे हैं और काम भी हो रहा है।

वहीं समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि साइकिल तो जनता के हाथ से फिसल रही है।

यूपी में 2 सीटों पर चुनाव लड़ रही आरएलडी

आरएलडी उत्तर प्रदेश में 2 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ रही है। इनमें बिजनौर और बागपत सीट शामिल है। पार्टी ने बिजनौर लोकसभा सीट से चंदन चौहान और बागपत सीट से राजकुमार सांगवान को उम्मीदवार बनाया है।  

एनडीए में शामिल हुए जयंत चौधरी

2 मार्च 2024 को RLD चीफ जयंत चौधरी ने गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान वो आधिकारिक रूप से NDA में शामिल हुए।

जयंत चौधरी ने एक्स पर क्या लिखा?

जयंत चौधरी ने एक्स पर लिखा- ‘नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकास और गरीब कल्याण का समांतर साक्षी बन रहा है। अमित शाह जी और नड्डा जी से भेंट कर एनडीए में शामिल होने का निर्णय लिया। विकसित भारत के संकल्प और अबकी बार 400 पार के नारे को पूरा करने के लिए NDA तैयार है।’ 

इसे भी पढ़ें : 'जान दे देंगे लेकिन UCC, NRC लागू...',ममता के बयान भड़की BJP

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 11 April 2024 at 17:26 IST