अपडेटेड 4 June 2024 at 16:32 IST

'जैसी उम्मीद थीं, नहीं हुआ वैसा प्रदर्शन..आत्ममंथन करेंगे', केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बयान

Karnataka की धारवाड़ सीट से BJP के प्रह्लाद जोशी 96 हजार वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

Follow :  
×

Share


प्रह्लाद जोशी का बयान | Image: PTI

Lok sabha Election 2024 Result: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे चौंकाने वाले सामने आ रहे हैं। इस बार बीजेपी के लिए अकेले अपने दम पर सरकार बनाना मुश्किल हो चला है। हालांकि एनडीए गठबंधन तो पूर्ण बहुमत हासिल कर रही है, लेकिन इंडी गठबंधन से उसे कड़ी टक्कर मिल रही है।

रुझानों पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बयान आया है। उनका कहना है कि जितनी अपेक्षा थी वैसा तो प्रदर्शन नहीं हुआ है। उसके लिए आत्ममंथन करेंगे, लेकिन एनडीए को बहुमत मिला है।

धारवाड़ सीट से प्रह्लाद जोशी को बढ़त

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को कर्नाटक की धारवाड़ सीट से बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने यहां से विनोद असूटी को लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया। इस सीट से BJP के प्रह्लाद जोशी 96 हजार वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

कर्नाटक में क्या है हाल?

बात कर्नाटक की करें तो 28 लोकसभा सीट वाले इस राज्य में बीजेपी और जेडीएस ने एक-एक सीट पर जीत हासिल कर ली है। वहीं अबतक के रुझानों के मुताबिक 15 सीटों पर बीजेपी, 10 सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर जेडीएस ने फिलहाल बढ़त बनाई हुई है।

बहुमत से दूर BJP

बता दें कि इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। लगातार 400 सीटे का दावा करने वाली BJP 240 सीटों के आसपास हासिल करती दिख रही है। BJP इस बार अकेले बहुमत से दूर है। हालांकि एनडीए गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है।  वहीं इंडी गठबंधन, एनडीए को कड़ी टक्कर देता दिख रहा है। 230 से ज्यादा सीटों पर फिलहाल अलायंस ने बढ़त बनाई हुई है।

यह भी पढ़ें: नीतीश को लेकर मीडिया में बढ़ी हलचल...तो JDU की आई पहली प्रतिक्रिया, बोली- एकबार फिर NDA में…

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 4 June 2024 at 15:56 IST