अपडेटेड 11 April 2024 at 14:39 IST

Lok Sabha Election:देवभूमि उत्तराखंड में जब PM मोदी ने डमरू पर लगाई थाप तो झूम उठी जनता, खुद देखिए

लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देवभूमि पहुंचे। ऋषिकेश में डमरू पर थाप ऐसी लगाई कि जनता झूम उठी।

Follow :  
×

Share


प्रधानमंत्री ने बजाया डमरू | Image: @pushkardhami/x

PM Modi Plays Damru:  प्रधानमंत्री मोदी ऋषिकेश की पावन भूमि पर पहुंचे। लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लागू होने के बाद यह दूसरा मौका था जब वो उत्तराखंड पहुंचे।  ऋषिकेश के आईडीपीएल खेल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान ऐसे कई पल आए जब पीएम किसी अभिभावक की तरह लोगों को शांत होकर उन्हें सुनने की अपील करते दिखे तो कभी खुद भी देवभूमि में रचते बसते दिखे।

उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इससे पहले मंच पर पहुंचे पीएम का भाजपा के तीनों प्रत्याशियों ने प्रतिक चिह्न देकर स्वागत किया। भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने विधिवत स्वागत किया।

मंच से बोले- बाबा केदार का किया आह्वान

प्रधानमंत्री मोदी मंच पर पहुंचे और उत्तराखंड की संस्कृति को दर्शाने वाला वाद्ययंत्र हुड़का (डमरू) बजाकर अभिनंदन स्वीकार किया। इस दौरान लोग नाचते- गाते और प्रधानमंत्री को देख प्रसन्नता से झूमते दिखे। पीएम भी पूरी तन्मयता से डमरू पर थाप देते दिखाई दिए। इसके बाद  देवभूमि को नमन कर अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि आज मैं बाबा केदार और बदरीनाथ के चरणों में हूं। डमरू बजाकर प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा केदार का आह्वान किया। डमरू बजाते पीएम का क्लिप मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साझा किया। देखें-

 

विपक्ष की खोली पोल पट्टी

सीएम धामी संग पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम ने संबोधन में मजबूत और कमजोर सरकार के बीच का भेद भी बताया और ये भी कि 2047 तक का उनका लक्ष्य क्या है। पुरानी सरकारों के भ्रष्टाचार पर भी खुलकर प्रहार किया। बोले- तब सेना के पास बूट नहीं होते थे, अब हम घर में घुसकर जवाब दे रहे…आज पूरे देश में गूंज है फिर एक बार मोदी सरकार। देश की जनता ने पूर्ण बहुमत वाली सरकार का काम देखा है। आज देश में ऐसी सरकार है जिसने बीते 10 वर्ष में भारत को पहले के मुकाबले कई गुना मजबूत कर दिया है। जब-जब देश में कमजोर सरकार रही है। दुश्मनों ने फायदा उठाया है। तब भारत में आतंकवाद ने पैर पसारे थे। अब आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है। तब सेना के पास अच्छे बूट तक नहीं होते थे। अब सेना हाईटेक तरीके से काम कर रही है।

BJP

वन रैंक वन पेंशन पर भी रखी राय

पीएम ने वन रैंक वन पेंशन इश्यू को भी अड्रेस किया। कहा- आज सीमाओं पर सड़कें चकाचक बनी हैं- मोदी सरकार ना होती तो वन रैंक वन पेंशन कभी लागू ना होता। एक लाख पूर्व सैनिकों को 100000 करोड़ रुपये से ज्यादा उनके बैंक खातों में पहुंचा दिए हैं। कांग्रेस की कमजोर सरकार सीमा पर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बना पाई। लेकिन आज सीमाओं पर सड़कें  चकाचक हैं।

ये भी पढ़ें- 'भारत की मजबूत सरकार ने गरीबों को भी 10 परसेंट आरक्षण दिया', PM मोदी

 

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 11 April 2024 at 14:29 IST