अपडेटेड 2 April 2024 at 17:10 IST

पहला चुनाव है, जहां वंशवादी राजनीति के नेता अपने परिवारों को बचाने के लिए रैली कर रहे हैं- PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसका इंडी गठबंधन, देश के लिए नहीं बल्कि अपने स्वार्थ के लिए चुनाव लड़ रहा है।

Follow :  
×

Share


पीएम नरेंद्र मोदी | Image: X- @BJP4India

PM Narendra Modi In Rajasthan: राजस्थान के कोटपूतली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर प्रहार किया। पीएम मोदी ने परिवारवाद को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा।

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसका इंडी गठबंधन, देश के लिए नहीं बल्कि अपने स्वार्थ के लिए चुनाव लड़ रहा है। ये पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें परिवारवादी पार्टियां अपने परिवार को बचाने के लिए रैली कर रही हैं। ये पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें सारे भ्रष्टाचारी मिलकर भ्रष्टाचार पर कार्रवाई रोकने के लिए रैली कर रहे हैं।

मोदी 10 साल से इनकी लगाई आग बुझाई- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि ये चुनाव भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए है। भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए है। आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने के लिए है। किसानों की समृद्धि के संकल्प का चुनाव है। घर-घर नल से जल पहुंचाने का चुनाव है। ये पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें कांग्रेस के बड़े नेता खुद के चुनाव जीतने की बात पर मौन हैं। लेकिन वो देश को धमकी दे रहे हैं कि अगर BJP जीती तो देश में आग लग जाएगी। मोदी 10 साल से इनकी लगाई हुई आग को बुझा रहा है।

मेरा भारत, मेरा परिवार है- पीएम मोदी

कांग्रेस के लोगों ने अपने खतरनाक इरादे जताना शुरू कर दिए हैं। इसलिए देश को बचाने के लिए, देश का भविष्य बनाने के लिए, आपकी आने वाली पीढ़ी की जिंदगी के सुख और समृद्धि के लिए ये चुनाव बहुत अहम है। आज देश में BJP की मजबूत और निर्णायक सरकार की जरूरत और ज्यादा बढ़ गई है। मैं परिवारवादी पार्टियों और उनके भ्रष्टाचार पर सवाल उठाता हूं। इसलिए मैं उनके निशाने पर हूं। वो मुझे गालियां देते हैं और कहते हैं कि मोदी का कोई परिवार नहीं है। मेरे लिए तो आप ही मेरा परिवार हैं। मेरा भारत, मेरा परिवार है।

इसे भी पढ़ें: AAP नेता संजय सिंह की जमानत पर INDI गठबंधन की ओर से आई प्रतिक्रिया, जानिए अखिलेश यादव ने क्या कहा?

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 2 April 2024 at 17:10 IST