अपडेटेड 26 April 2024 at 16:23 IST

मुंगेर की ये धरती... स्वाभिमान की धरती है, जिसका हक का है, उसको मिलना चाहिए; चुनावी रैली में बोले PM

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे ने कहा है, सबकी कमाई, प्रॉपर्टी का सर्वे करेंगे। कांग्रेस की बुरी नजर संपत्ति पर पड़ गई है।

Follow :  
×

Share


मुंगेर से PM मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज | Image: X

Lok sabha election 2024 : लोकसभा चुवाव 2024 में 400 का नारा लेकर उतरी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पूरे जोर-शोर के साथ चुनाव प्रचार रही है। बीजेपी के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के अररिया और मुंगेर संसदीय क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। PM मोदी ने कहा कि मुंगेर की ये धरती... स्वाभिमान की धरती है, विरासत की धरती है। इस क्षेत्र ने भारत की समृद्धि का वो दौर देखा है, जिसकी कल्पना तक मुश्किल हो जाती है।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि आज NDA सरकार, भारत की वही समृद्धि लौटाने का प्रयास कर रही है और इस समय दुनिया भी जानती है कि ये समय भारत का समय है। दुनिया को भी लगता है कि जितनी मजबूत सरकार भारत के लोग बनाएंगे, दुनिया को भी उतनी ही मजबूती मिलेगी। अपनी सरकार के 10 सालों का जिक्र करते हुए कहा कि 10 साल में भारत की साख बढ़ी है, आज दुनिया में भारत का ढंका बज रहा है, आज भारत का सम्मान बढ़ रहा है।

'लालटेन युग में जंगलराज चलता था'

बिहार में पूर्व की राष्टीय जनता दल की सरकारों पर तंज कसते हुए पीएम ने कहा कि 'लालटेन वाले अंधकार युग में जो जंगलराज चलता था, उसे मुंगेर ने सबसे अधिक सहा है। पहले हर कोई यहां से पलायन के बारे में सोचता था, लेकिन JDU और BJP के नेतृत्व में NDA सरकार ने लालटेन के उस अंधकार युग से बिहार को बाहर निकाला है। अब जब भारत तेजी से विकसित हो रहा है, तो बिहार के तेज विकास का यही समय है।'

'कांग्रेस की बुरी नजर आपकी संपत्ति पर'

इशारों ही इशारों में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे ने कहा है, देशभर में हर परिवार की कमाई का, प्रॉपर्टी का सर्वे करेंगे। भ्रष्टाचार करके लोगों को तबाह करने वाली कांग्रेस की बुरी नजर अब आपकी संपत्ति पर पड़ गई है। कांग्रेस आपकी संपत्ति का सर्वे कराकर आप पर विरासत टैक्स लगाएगी। यानी अब आप अपनी संपत्ति अपने बच्चों को नहीं दे पाएंगे। कांग्रेस सत्ता में आई तो वह आपकी संपत्ति का आधे से अधिक हड़प लेगी।

पीएम ने कहा कि 'विरासत टैक्स लगाकर आपसे लूटी गई संपत्ति को कांग्रेस अपने खास वोट बैंक को बांट देगी। आज पूरा देश, नौजवान, बुजुर्ग मां-बाप चिंतित हैं। इसलिए एक स्वर से पूरा देश कह रहा है- कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी। ये लोग कान खोल कर सुन लें, जब तक मोदी है, तब तक ये SC/ST/OBC का हक छीनकर धर्म के आधार पर नहीं बांट पाएंगे। ये मोदी की गारंटी है।'

ये भी पढ़ें: 'हर बूथ पर मतदान के रिकॉर्ड टूटने चाहिए', PM Modi बोले- घर-घर जाकर कहिए मोदी जी ने प्रणाम कहा है

 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 26 April 2024 at 16:23 IST