अपडेटेड 6 April 2024 at 13:30 IST

जाटलैंड में गरजे PM मोदी, 'दो लड़कों की फिल्म' वाली ये बात कांग्रेस-सपा को बहुत चुभेगी!

PM Modi in Saharanpur: पीएम मोदी ने 'दो लड़कों की फिल्म' का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि काठ की इस हांडी को ये INDI गठबंधन वाले कितनी बार चढ़ाएंगे।

Follow :  
×

Share


पीएम मोदी का राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर हमला | Image: pti/ap

PM Modi Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला किया। पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि आपको याद होगा, यहां उत्तर प्रदेश में 2 लड़कों की जो फिल्म पिछली बार फ्लॉप हो चुकी है, उन 2 लड़कों की फिल्म को इन लोगों ने फिर से रिलीज किया है।

सहारनपुर में जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने 'दो लड़कों की फिल्म' का जिक्र करते हुए आगे कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि काठ की इस हांडी को ये INDI गठबंधन वाले कितनी बार चढ़ाएंगे।

‘दो लड़कों की जोड़ी’ पर पीएम मोदी का हमला

बता दें कि पीएम मोदी जाटलैंड में 'दो लड़कों की फिल्म' का जिक्र कर कांग्रेस के राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे थे। उन्होंने अपने भाषण के दौरान INDI गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि दो लड़कों की जो फिल्म इतनी बार फ्लॉप हो चुकी है, उसे इन्होंने फिर से रिलीज करने का फैसला किया है।

BJP

पीएम मोदी ने आगे कहा, ''सपा की स्थिति तो ये है कि यहां उन्हें हर घंटे अपने उम्मीदवार बदलने पड़ रहे हैं। कांग्रेस की स्थिति तो और भी विचित्र है, कांग्रेस को तो उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे। जिन सीटों को कांग्रेस अपना गढ़ मानती थी, वहां भी उसे उम्मीदवार उतारने की हिम्मत ही नहीं हो रही है। यानी INDI गठबंधन अस्थिरता और अनिश्चितता का दूसरा नाम बन चुका है। इसलिए देश आज उनकी एक भी बात को गंभीरता से नहीं ले रहा है।''

तीन तलाक पर क्या बोले पीएम मोदी?

सहारनपुर में तीन तलाक हटाने के फैसले पर बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र के इस निर्णय के कारण मुस्लिम महिलाएं आने वाले कई वर्षों तक मोदी को आशीर्वाद देंगी। पीएम मोदी ने जनता से कहा कि 10 वर्ष पहले मैं चुनावी जनसभा के लिए सहारनपुर आया था। उस समय देश घोर निराशा, घोर संकट के दौर से गुजर रहा था। तब मैंने आपको गारंटी दी थी कि मैं देश झुकने नहीं दूंगा, देश रुकने नहीं दूंगा।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकारें जो कई दशकों में नहीं कर पाई, वो भाजपा ने 10 साल में करके दिखाया है। इसलिए ही पूरा देश कह रहा है - 4 जून, 400 पार! कांग्रेस जितने साल सत्ता में रही, उसने कमीशन खाने को प्राथमिकता दी। INDI अलायंस कमीशन के लिए है, जबकि NDA, मोदी सरकार मिशन के लिए है।

इसे भी पढ़ें: देश हित से बड़ा कुछ हो भी नहीं सकता, BJP के लिए राष्ट सर्वोपरी; सहारनपुर में PM मोदी की हुंकार


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 6 April 2024 at 13:18 IST