पीयूष गोयल ने मुंबई लोकल में किया सफर, यात्रियों से पूछा हाल; मुंबई उत्तर से हैं BJP के उम्मीदवार
गुरुवार, 14 मार्च को पीयूष गोयल ने मुंबई लोकल में सफर किया। इस दौरान उनके साथ मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार भी मौजूद रहे।
Piyush Goyal: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को मुंबई उत्तर सीट से उम्मीदवार बनाया है। मुंबई उत्तर सीट से उम्मीदवारी का ऐलान होने का बाद जब गोयल मुंबई पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
गुरुवार, 14 मार्च को पीयूष गोयल ने मुंबई लोकल में सफर किया। इस दौरान उनके साथ मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार भी मौजूद रहे। मुंबई लोकल में यात्रा के दौरान वो सहयात्रियों के बात भी करते दिखे।
पीयूष गोयल एक यात्री से पूछ रहे हैं कि "आप क्या करते हो, आपका क्या नाम है, कहां रहते हो?"
दूसरी लिस्ट में घोषित हुआ पीयूष गोयल का नाम
महाराष्ट्र की बात करें तो बीजेपी ने 20 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को नागपुर, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को मुंबई उत्तर और पंकजा मुंडे को बीड से उम्मीदवार बनाया गया है। 48 लोकसभा की सीटों के लिए बीजेपी ने 20 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। बाकी सीटों पर सहयोगियों के साथ मंथन चल रहा है।
महाराष्ट्र में बीजेपी के 20 उम्मीदवार
- नंदुरबार (अजजा) - डॉ. हिना विजयकुमार गावित
- धुले - डॉ. सुभाष रामराव भामरे
- जलगांव - स्मिता वाघ
- रावेर- रक्षा निखिल खडसे
- अकोला - अनूप धोत्रे
- वर्धा - रामदास चंद्रभानजी तडस
- नागपुर - नितिन गडकरी
- चंद्रपुर - सुधीर मुंगंटीवार
- नांदेड़ - प्रतापराव पाटिल चिखलिकर
- जलना - रावसाहेब दादाराव दानवे
- डिंडोरी - डॉ. भारती प्रवीण पवार
- भिवंडी - कपिल मोरेश्वर पाटिल
- मुंबई उत्तर - पीयूष गोयल
- मुंबई उत्तर पूर्व- मिहिर कोटेचा
- पुणे - मुरलीधर किशन मोहोल
- अहमदनगर - सुजय राधाकृष्णन पाटिल
- बीड - पंकजा मुंडे
- लातूर - सुधाकर तुकाराम
- मढ़ा - रणजीत सिन्हा हिंदूराव नाइक
- सांगली - संजय काका पाटिल
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 14 March 2024 at 21:30 IST