अपडेटेड 12 May 2024 at 12:44 IST
पत्नी की खुदकुशी का गम, अधूरा इश्क, मां का आंचल...काराकाट की जनता देगी पवन सिंह को 'पावर'?
पवन सिंह की पहली शादी ज्यादा दिन नहीं चल सकी। विवाह के दो महीने बाद ही उनकी पत्नी नीलम सिंह ने खुदकुशी (Suicide) कर ली।
Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा में सफलता के झंडे गाड़ चुके 'पावर स्टार' पवन सिंह (Pawer Star Pawan Singh) ने अब राजनीति में एंट्री ले ली है। वो निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर बिहार (Bihar) के काराकाट सीट (Karakat Lok Sabha) से लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी है। पवन सिंह के नामांकन के बाद काराकाट सीट भी वीवीआईपी हो गई है। पवन सिंह के परिवार, उनकी पत्नी, संपत्ति को लेकर चर्चाएं हो रही है।
इसके अलावा दबी जुबान में पवन सिंह के लव लाइफ (Pawan Singh Love Life) को लेकर बातों का बाजार गरम है। आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह 'पावर' तो पा लिए लेकिन निजी जिंदगी में प्यार का पावर कभी नहीं टिक पाया।
पवन सिंह को नहीं मिला प्यार का पावर, हमेशा रहे अनलकी
पवन सिंह की पहली शादी ज्यादा दिन नहीं चल सकी। विवाह के दो महीने बाद ही उनकी पत्नी नीलम सिंह ने खुदकुशी (Suicide) कर ली। वो उनकी भाभी की बहन थीं। फिर पवन सिंह ज्योति सिंह (Wife Jyoti Singh) से दूसरी शादी की। पवन और ज्योति के बीच भी रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका। दोनों अलग हो गए। हालांकि अब दोनों में समझौता चल रहा है। इस चुनाव में ज्योति सिंह उन्हें सपोर्ट करती दिख रही है। नामांकन (Pawan Singh Nomination) के दौरान भी वो पवन सिंह के साथ दिखीं।
रोमांटिक सफर भी ज्यादा दिन नहीं टिका
पवन सिंह का सबसे पहले अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) के साथ रोमांटिक सफर शुरू हुआ। ये सफर ज्यादा दिन तक नहीं चला। पवन सिंह अचानक अक्षरा के लिए बेवफा साबित हुए। इस प्यार का अंत काफी दुखद रहा। इस जोड़ी ने बहुत जल्द ब्रेकअप का सामना किया। अब सवाल ये है कि प्यार में अनलकी रहे पवन सिंह को काराकाट लोकसभा सीट से जनता का प्यार मिलेगा।
पवन सिंह ने की है 10वीं तक की पढ़ाई
पवन सिंह की पढ़ाई (Pawan Singh Education) की बात की जाए तो वो केवल 10वीं तक पढ़े हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक पवन सिंह बिहार संस्कृति शिक्षा बोर्ड से साल 2004 में 10वीं की परीक्षा पास की है। इसके अलावा पवन सिंह को कारों का भी शौक है। उनके पास फॉर्च्यूनर, इनोवा, रेज रोवर और कई कारें हैं।
पवन सिंह की मां ने आंचल फैलाकर मांगी जीत
पवन सिंह के लिये उनकी मां (Pawan Singh Mother) ने भी जनता से वोट की अपील की । वो बेटे के लिये अपना साड़ी का आंचल उठाकर वोट मांगती दिखीं। इस मौके पर वो थोड़ी इमोशनल भी हो गईं, जिसके बाद उन्होंने साड़ी के पल्लू से अपने आंसू पोछे। मां की आंखों में आंसू देखकर पवन सिंह की भावुक हो गये।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 12 May 2024 at 12:44 IST