अपडेटेड 6 June 2024 at 14:59 IST

ओडिशा: लोकसभा चुनाव में चार महिला उम्मीदवारों को मिली जीत

ओडिशा में लोकसभा चुनाव में पूर्व आईएएस अधिकारी अपराजिता सारंगी और संगीता कुमारी सिंह देव सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 4 महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

Follow :  
×

Share


महिला वोटर | Image: PTI

ओडिशा में लोकसभा चुनाव में पूर्व आईएएस अधिकारी अपराजिता सारंगी और संगीता कुमारी सिंह देव सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चार महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

ओडिशा की 21 लोकसभा सीट पर कुल 29 महिला उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी, जिनमें से चार जीती और पांच दूसरे स्थान पर रहीं।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की पूर्व अधिकारी और भाजपा उम्मीदवार अपराजिता सारंगी ने बीजू जनता दल (बीजद) के मन्मथ कुमार राउत्रे को 35,152 मतों से हराकर दूसरी बार भुवनेश्वर लोकसभा सीट पर जीत हासिल की।

बोलांगीर में पटना के पूर्ववर्ती राजघराने की संगीता कुमारी सिंह देव बीजद के सुरेन्द्र सिंह भोई को 1,32,664 मतों से हराकर बोलांगीर सीट पर विजयी हुईं।

भाजपा उम्मीदवार मालविका देवी ने कालाहांडी लोकसभा सीट पर बीजद के लंबोदर नियाल को 1,33,813 मतों से हराया। मालविका कालाहांडी जिले के पूर्ववर्ती शाही परिवार से संबद्ध हैं।

गंजम जिले की अस्का लोकसभा सीट पर भाजपा की अनीता सुभदर्शिनी ने बीजद की अपनी प्रतिद्वंद्वी रंजीता साहू को 99,974 मतों के अंतर से हराया।

ओडिशा में 2019 के लोकसभा चुनाव में सात महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी।

चुनाव में बीजद की पांच महिला उम्मीदवार... अस्का से रंजीता साहू, बालासोर से लेखाश्री सामंतसिंहर, बरगढ़ से परिणीति मिश्रा, जगतसिंहपुर से मंजूलता मंडल, जाजपुर से राजश्री मल्लिक दूसरे स्थान पर रही थीं।

ओडिशा में 21 लोकसभा सीटों पर 29 महिला उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई थी।

ओडिशा में भाजपा ने 21 सीट में से 20 सीट पर जीत हासिल की।

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 6 June 2024 at 14:59 IST