अपडेटेड 2 May 2024 at 12:34 IST

2 करोड़ की गाड़ी से रोड शो करने वाले पवन सिंह की बढ़ी टेंशन? केंद्रीय मंत्री ने दे दी दो टूक चेतावनी

केंद्रीय मंत्री और आरा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार आरके सिंह ने पवन सिंह को कड़ी चेतावनी दी है।

Follow :  
×

Share


Pawan singh | Image: ANI

लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election) में इस बार बिहार में एक नाम जो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है वो है भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह। पवन सिंह (Pawan Singh) ने जब से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है और रोड शो के जरिए अपनी पावर दिखाई इसके बाद हर तरफ इन्हें लेकर अलग-अलग तरह की चर्चा हो रही है। वहीं, अब BJP पवन पर हमलावर हो गई है और उन्हें कड़ी चेतावनी दे डाली है।

काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने के फैसले के बाद जब पवन सिंह अपनी 2 करोड़ की लैंड रोवर से रोड शो किया तो उसकी धमक पूरे देश में सुनाई दी। 23 अप्रैल को उन्होंने काराकाट में रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया था। 2 करोड़ की रेंज रोवर से जब पवन काराकाट की सड़क पर उतरे तो उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई। 150 गाड़ियों के काफिले के साथ पवन सड़कों पर उतरे थे। उनके खाफिले में कई महंगी गाड़ियां भी शामिल थी। रोड शो के जरिए पवन ने अपनी शक्ति को दिखाया तो विपक्षी भी बौखला उठे।

पवन सिंह के खिलाफ एक्शन ले पार्टी-आरके सिंह

अब इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि बीजेपी पवन सिंह के खिलाफ कड़ा एक्शन ले सकती है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री और आरा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार आरके सिंह के बयान के बाद सियासी गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई है। आरके सिंह ने कहा है कि पार्टी को पवन सिंह के खिलाफ कड़ा एक्शन लेना चाहिए। उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाय या चुनाव में उन्हें बैठने को बोला जाया। बता दें की काराकाट से NDA ने उपेंद्र कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है।

BJP ने पवन सिंह को आसनसोल से दिया था टिकट 

आरके सिंह ने कहा ने आगे कहा, काराकाट सीट से उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ जो खड़ा होगा वो NDA का विरोधी होगा। ऐसे में बीजेपी के मंत्री ने पवन सिंह को इशारों-इशारों में कड़ी चेतवानी दे डाली है। बता दें कि पवन सिंह को BJP का दामन थामने का बड़ा फायदा भी मिला था। लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से उम्मीदवार बनाया था। पहली सूची में ही पवन सिंह का नाम जारी भी कर दिया गया था। मगर 24 घंटे के अंदर ही उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। इनकार के पीछे क्या वजह थी एक्टर ने अब तक खुलकर नहीं बताई है। मगर एक्टर ने  ना तो पार्टी छोड़ी है और न ही पार्टी ने उन्हें निष्कासित किया है।

आरके सिंह की कड़ी चेतावनी

चर्चा थी की वो बिहार के किसी सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे और वहीं से टिकट की मांग की थी। बीजेपी से टिकट नहीं मिला तो उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। मगर केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने अब साफ-साफ कह दिया है कि उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ जो खड़ा होगा वो नरेंद्र मोदी का विरोधी है। कुशवाहा जीतेंगे को मोदी का हाथ मजबूत होगा और ये मेरा नहीं हमारी पार्टी का भी मानना होगा। उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि पवन सिंह बैठ जाएं, नहीं तो उन्हें पार्टी से निष्कासित करना उचित होगा।

यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने तेलंगाना में वोटिंग टाइमिंग में किया बदलाव, जानिए वजह क्या

 

 

 

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 2 May 2024 at 12:21 IST