अपडेटेड 17 January 2024 at 01:38 IST
Loksabha Election 2024: चंडीगढ़ का मेयर चुनाव I-N-D-I-A बनाम BJP होने जा रहा: राघव चड्ढा, AAP सांसद
UP विधानपरिषद उपचुनाव के नामांकन की आखिरी तारीख 18 जनवरी है। इस बीच BJP ने बड़ा फैसला लिया है। विधानसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा ने अब दारा सिंह चौहान को MLC पद का प्रत्याशी बनाया है।
- Listen to this article
16 January 2024 at 15:53 IST
BJP ने दारा सिंह चौहान को MLC पद का प्रत्याशी बनाया
UP विधानपरिषद उपचुनाव के नामांकन की आखिरी तारीख 18 जनवरी है। इस बीच BJP ने बड़ा फैसला लिया है। विधानसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा ने अब दारा सिंह चौहान को MLC पद का प्रत्याशी बनाया है। दारा सिंह चौहान के मंत्री बनने की सुगबुगाहट लंबे समय से चल रही है
16 January 2024 at 15:16 IST
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा राजनीतिक कार्यक्रम बन गया: राहुल गांधी
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "22 जनवरी का जो कार्यक्रम है वो राजनीतिक कार्यक्रम बन गया है। भाजपा और RSS ने 22 तारीख को एक चुनावी फ्लेवर दे दिया है और इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष ने वहां जाने से इंकार कर दिया।"
Advertisement
16 January 2024 at 11:37 IST
मायावती का INDI में ना जाना किसके लिए झटका?
बहुजन समाज पार्टी की राजनीति हमेशा दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों की रही है। यही इस पार्टी का सबसे बड़ा वोटबैंक रहा है और राजनीतिक ताकत भी। अभी जब उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य में दलितों का एक खासा वोटबैंक है तो बहुजन समाज पार्टी का कलेवर और तेवर पूरे बदल चुके हैं। चुनावों में अपनी ताकत दिखाने के लिए मायावती अकेले मैदान में खड़े होने का ऐलान कर चुकी है, जो INDI गठबंधन के लिए एक बड़ा झटका है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी को भी अब बसपा के तेवरों को देखते हुए एक अलग रणनीति की जरूरत जरूर पड़ेगी। (Click Here to Read Full Story)
16 January 2024 at 11:35 IST
इंडि अलायंस चंडीगढ़ मेयर का चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगा: AAP
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले I-N-D-I-A गठबंधन को लेकर आप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। PC में सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "18 जनवरी को होने वाला चंडीगढ़ का मेयर चुनाव देश की राजनीति की दशा, दिशा बदलने वाला चुनाव है। यह चुनाव 2024 के चुनाव की नींव रखेगा। इंडि अलायंस चंडीगढ़ मेयर का चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगा और ऐतिहासिक और निर्णायक जीत दर्ज करेगा। इसे सामान्य चुनाव न समझें। यह ऐसा चुनाव होगा जहां पहली बार I-N-D-I-A बनाम बीजेपी होगा। इस चुनाव के बाद, स्कोरकार्ड होगा इंडि 1, बीजेपी 0। हमें लगता है कि 18 जनवरी को क्लीन स्वीप लोकसभा चुनाव 2024 की शुरुआत होगी।''
Advertisement
16 January 2024 at 11:14 IST
सीट बंटवारे को लेकर सपा की बैठक कल
उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ कांग्रेस राष्ट्रीय गठबंधन समिति की बैठक होने जा रही है। 17 जनवरी को ये बैठक दिल्ली में होने की संभावना है।
16 January 2024 at 11:11 IST
लोकसभा चुनाव से पहले BJP के 'वॉल राइटिंग' अभियान में शामिल हुए CM योगी
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले BJP वॉल राइटिंग अभियान चला रही है। इस अभियान में दिवालों पर कमल का फूल बनाया जा रहा है और इसके साथ ही ‘अबकी बार मोदी सरकार और इस बार 400 पार’ लिखा जा रहा है। गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस अभियान में शामिल हुए।
16 January 2024 at 09:33 IST
दिल्ली में आज BJP की बड़ी बैठक
भारतीय जनता पार्टी (BJP) दिल्ली में आज बड़ी बैठक करने जा रही है। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करने जा रहे हैं। बैटक में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भी चर्चा होगी। लोकसभा चुनाव के हिसाब से बनाए गए क्लस्टर प्रभारियों की बैठक होगी।
16 January 2024 at 09:31 IST
AAP सांसद राघव चड्ढा की प्रेस कॉन्फ्रेंस
आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद राघव चड्ढा विपक्षी गठबंधन I-N-D-I-A को लेकर सुबह 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। यह पीसी आप कार्यालय में होने वाली है।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 16 January 2024 at 09:35 IST