अपडेटेड 2 March 2024 at 21:27 IST

नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज तो मनोज तिवारी नार्थ ईस्ट से...Delhi की 5 सीटों पर कहां से कौन उम्मीदवार

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव को लेकर BJP ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें दिल्ली की 5 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया है।

Follow :  
×

Share


Manoj Tiwari | Image: Ani

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव को लेकर BJP ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें दिल्ली की 5 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया है। महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि 29 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी, उसमें 195 सीटों पर फैसला हुआ।

दिल्ली से ये 5 उम्मीदवार

  • चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल 
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी 
  • नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज 
  • पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सेहरावत
  • दक्षिण दिल्ली से रामबीर बिधूड़ी 

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर वाराणसी से, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा और मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस सूची में 34 केंद्रीय मंत्रियों के अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के भी नाम शामिल हैं। बिरला एक बार फिर कोटा से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

सूची के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर केरल के तिरुवनंतपुरम से, सर्बानंद सोनोवाल असम की डिब्रूगढ़ सीट से, केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू अरुणाचल पूर्व से, भूपेंद्र यादव राजस्थान के अलवर से, ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के गुना से, संजीव बालियान मुजफ्फरनगर और स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव लड़ेंगी।

भाजपा ने जिन अन्य केंद्रीय मंत्रियों की उम्मीदवारी की घोषणा की है उनमें परषोत्तम रुपाला (राजकोट), मनसुख मांडविया (पोरबंदर), देवुसिंह चौहान (खेड़ा), अर्जुन राम मेघवाल (बीकानेर), गजेंद्र सिंह शेखावत (जोधपुर) कैलाश चौधरी (बाड़मेर), जितेंद्र सिंह (उधमपुर), अन्नपूर्णा देवी (कोडरमा), अर्जुन मुंडा (खूंटी), वी मुरलीधरन (अट्टिंगल), वीरेंद्र खटीक (टीकमगढ़), फग्गन सिंह कुलस्ते (मंडला), जी किशन रेड्डी (सिकंदराबाद), सत्यपाल सिंह बघेल (आगरा), अजय मिश्रा ‘टेनी’ (खीरी), कौशल किशोर (मोहनलालगंज), भानु प्रताप वर्मा (जालौन), साध्वी निरंजन ज्योति (फतेहपुर), पंकज चौधरी (महाराजगंज), निसिथ प्रामाणिक (कूचबिहार), शांतनु ठाकुर (बनगांव) और सुभाष सरकार (बांकुड़ा) के नाम शामिल हैं।

(इनपुटः PTI भाषा के साथ रिपब्लिक भारत)

ये भी पढ़ेंः PM मोदी वाराणसी से ही लड़ेंगे, लोकसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट में 195 नामों का ऐलान,पूरी List

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 2 March 2024 at 18:57 IST