बसपा ने 9 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, जानिए किस-सीट से किसे बनाया उम्मीदवार?

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनावों के लिए बहुजन समाजवादी पार्टी ने 9 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।

 
Follow :
बीएसपी अध्यक्ष मायावती | Image: Image:PTI

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनावों के लिए बहुजन समाजवादी पार्टी (Bahujan Samajwadi Party) ने 9 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में हाथरस, आगरा, मथुरा, फतेहपुर सीकरी सहित 9 उम्मीदवारों को नाम का ऐलान किया है।

बहुजन समाजवादी पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट में हाथरस, आगरा, मथुरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, इटावा, कानपुर, अकबरपुर (कानपुर), जालौन सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

किस उम्मीदवार को कहां  से मिला टिकट

  • हाथरस- हेमबाबू धनगर
  • आगरा - पूजा अमरोही
  • मथुरा - कमलकांत उपमन्यू
  • फतेहपुर सीकरी - रामनिवास शर्मा
  • फिरोजाबाद - सतेंद्र जैन सौली
  • इटावा - सारिका सिंह बघेल
  • कानपुर - कुलदीप भदौरिया
  • अकबरपुर (कानपुर) - राजेश कुमार द्विवेदी
  • जालौन - सुरेश चंद्र गौतम

16 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

इससे पहले रविवार को ही बहुजन समाजवादी पार्टी ने 16 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। पार्टी की ओर से घोषित उम्मीदवारों की पहली सूची के मुताबिक, सहारनपुर से माजिद अली और कैराना से श्रीपाल सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अलावा मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति, बिजनौर से विजेंद्र सिंह, नगीना (आरक्षित) सीट से सुरेंद्र पाल सिंह, मुरादाबाद से मोहम्मद इरफान सैफी, रामपुर से जीशान खां, संभल से सौलत अली, अमरोहा से मुजाहिद हुसैन, मेरठ से देववृत्त त्यागी और बागपत से प्रवीण बंसल को बसपा का टिकट दिया गया है।

पार्टी ने गौतम बुद्ध नगर से राजेंद्र सिंह सोलंकी, बुलंदशहर (आरक्षित) सीट से गिरीश चंद्र जाटव, आंवला सीट से आबिद अली, पीलीभीत से अनीस अहमद खान उर्फ फूल बाबू तथा शाहजहांपुर (आरक्षित) सीट से डॉक्टर दोदराम वर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

पहले चरण में 19 अप्रैल को होगी वोटिंग

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत उत्तर प्रदेश की सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत सीटों के लिए चुनाव होंगे। इसके लिए नामांकन पत्र 27 मार्च तक दाखिल किए जाएंगे, जिनकी जांच 28 मार्च को की जाएगी। नाम वापसी की आखिरी तारीख 30 मार्च होगी और मतदान 19 अप्रैल को होगा।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, बोले- हजारों सालों की परंपरा यही हमारी पहचान

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 24 March 2024 at 18:33 IST