PM मोदी वाराणसी से ही लड़ेंगे, लोकसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट में 195 नामों का ऐलान,पूरी List
Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव को लेकर BJP ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट | Image:
Republic
Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव को लेकर BJP ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट का ऐलान किया गया है। आपको बता दें कि पहली लिस्ट में 195 सीटों पर फैसला लिया गया है।
इससे पहले PM आवास पर एक बैठक भी हुई थी, जिसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा मौजूद ने मंथन किया था। इसके बाद माना जा रहा था कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में यह तय हो गया था कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी किस सीट से किस उम्मीदवार को उतारेगी।
BJP ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस
महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि 29 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी, उसमें 195 सीटों पर फैसला हुआ।
- यूपी- 51 seat
- बंगाल- 26
- एमपी- 24
- गुजरात- 15
- राजस्थान- 15
- केरल- 12
- दिल्ली- 5
- गोवा- 1
- त्रिपुरा- 1
- अंडमान- 1
- दमन- 1
मध्य प्रदेश
- मुरैना- शिवमंगल सिंह
- भिंड- संध्या राय
- गुना- ज्योतिरादित्य सिंधिया
- सागर- लता वानखेड़े
- टीकमगढ़- वरेंद्र खाटी
- दमोह- राहुल लोधी
- सतना- गणेश सिंह
- सीधी- राजेश मिश्रा
- जबलपुर- आशीष दुबे
- मंडला- फगन सिंह कुलस्ते
- विदिशा- शिवराज सिंह
- भोपाल- आलोक शर्मा
- कोटा- ओम बिरला
- अलवर- भूपेंद्र यादव
- जोधपुर- गजेंद्र सिंह शेखावत
- चित्तौड़गढ़- सीपी जोशी
- नागौर- ज्योति मिर्धा
उत्तर प्रदेश
- गौतमबुद्धनगर- महेश शर्मा
- मथुरा- हेमा मालिनी
- आगरा-सत्यपाल सिंह बघेल
- खीरी- अजय मिश्र टेनी
- हरदोई- जय प्रकाश रावत
- उन्नाव- साक्षी महाराज
- लखनऊ- राजनाथ सिंह
- अमेठी- स्मृति ईरानी
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 2 March 2024 at 18:27 IST