अपडेटेड 4 June 2024 at 13:46 IST

गौतमबुद्ध नगर से BJP उम्मीदवार महेश शर्मा का बड़ा बयान, बोले- हम रिकॉर्डतोड़ 4 लाख वोट से जीतेंगे

गौतमबुद्ध नगर से बीजेपी प्रत्याशी महेश शर्मा ने दावा किया है कि इस बार वो रिकॉर्डतोड़ 4 लाख वोटों के साथ जीतेंगे।

Follow :  
×

Share


बीजेपी उम्मीदवार महेश शर्मा | Image: PTI

Lok Sabha Election 2024 Results: लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझान में 11 बजकर 39 मिनट तक भारतीय जनता पार्टी 239 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी 96, समाजवादी पार्टी 32 सीटों पर, तृणमूल कांग्रेस 28, DMK 21 सीटों पर, टीडीपी 16, जदयू 14, शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) 10, NCP शरद चंद्रपवार 8,  CPI(M) 6, शिवसेना 6, राष्ट्रीय जनता दल 5, लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास 5 पर आगे बढ़ रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार महेश शर्मा 213457 वोटों से लीड कर रहे हैं।

BJP उम्मीदवार महेश शर्मा ने कहा, "लोकतंत्र के महापर्व की आज पूर्ण आहुति है। हम 360 की तरफ बढ़ रहे हैं। 4 राउंड में 1 लाख से अधिक वोट जनता ने मुझे दिया है। पिछली बार 3 लाख 35 हजार वोट से जीते थे। इस बार 4 लाख से ऊपर होंगे।"

यूपी में सपा और BJP के बीच कांटे की टक्कर

चुनाव आयोग द्वारा जारी मतदान के रुझानों के अनुसार, उत्तर प्रदेश सहित कुछ हिंदी भाषी राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को आश्चर्यजनक रूप से भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने इन राज्यों में अपना प्रभुत्व साबित किया था और कहा जाता है कि इसकी बदौलत ही वह केंद्र में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने में सफल रही थी।

राजनीतिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। कुल 543 सदस्यीय लोकसभा में उत्तर प्रदेश सर्वाधिक 80 सांसदों को भेजता है। सुबह 11.05 बजे तक निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से पता चला कि भाजपा 35 सीटों पर और सपा 34 सीटों पर आगे हैं। विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन राज्य की 42 सीटों पर आगे है।

लखनऊ से राजनाथ सिंह आगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ), वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (महराजगंज) और कानून एवं न्याय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल (आगरा) आगे हैं। इसके अलावा, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (फतेहपुर), स्मृति ईरानी (अमेठी), महेंद्र नाथ पांडेय (चंदौली), संजीव कुमार बालियान (मुजफ्फरनगर), अनुप्रिया पटेल (मिर्जापुर), भानु प्रताप सिंह वर्मा (जालौन), कौशल किशोर (मोहनलालगंज) और अजय मिश्रा (खीरी) पीछे हैं।

इसे भी पढ़ें: BREAKING: रायबरेली सीट पर BJP उम्मीदवार दिनेश प्रताप ने राहुल से मानी हार,कहा-कर्तव्य पथ जो मिला...

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 4 June 2024 at 11:57 IST