अपडेटेड 6 April 2024 at 12:44 IST

देश हित से बड़ा कुछ हो भी नहीं सकता, BJP के लिए राष्ट सर्वोपरी; सहारनपुर में PM मोदी की हुंकार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुंकार भरते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश हित से बड़ा कुछ हो भी नहीं सकता है। भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है।

Follow :  
×

Share


सहारनपुर में पीएम मोदी | Image: Republic TV

लोकसभा चुनाव 2024 की सुगबुगाहट सभी राज्यों में तेज हो गई है। तमाम राजनीतिक दल राज्यों में रैली को संबोदित करके जनता के बीच पहुंच रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश में सहारनपुर की जनता के बीच पहुंचे। सहारनपुर में पीएम मोदी ने कहा कि देश हित से बड़ा कुछ हो भी नहीं सकता है। भारतीय जनता पार्टी के लिए राष्ट सर्वोपरी है।

सहारनपुर में पीएम मोदी ने कहा, "भाजपा राजनीति नहीं राष्ट्र नीति पर चलती है। भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है। ये हमारा विश्वास है हमारी रागो माई है। हमारे लिए देश हित से बड़ा कुछ नहीं है।
बीजेपी के लोग सत्ता के लिए नहीं देश के लिए जुड़ते हैं।"

सहारनपुर में पीएम मोदी की हुंकार

पीएम मोदी ने कहा कि देश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने के लिए जनता इस बार खुद चुनावी मैदान में है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में विशाल संख्या में आशीर्वाद देने आए परिवारजनों का हृदय की गहराइयों से आभार। आपके वोट के कारण दुनिया में भारत का डंका बज रहा है।  ये 140 करोड़ वोट की ताकत है। एक ही आवाज आ रही है फिर एक बार मोदी सरकार।

इंडी पर पीएम का प्रहार

राहुल गांधी के शक्ति वाले बयान और इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, "हमारा ये साथ मां शक्ति का स्थान है, मां शक्ति की साधना का स्थान है। देश का दुर्भाग्य है कि INDI गठबंधन के लोग खुलेआम चुनौती दे रहे हैं कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। क्या कोई शक्ति को खत्म कर सकता है? जिन-जिन लोगों ने शक्ति को नष्ट करने का प्रयास किया है उन सभी का क्या हाल हुआ है वो इतिहास में पुराणों में अंकित है।"

पत्थरबाजों के फेंके पत्थर से कश्मीर का विकास हो रहा- पीएम मोदी

कश्मीर में हो रहे विकास काम को लेकर पीएम मोदी ने कहा, "इस बार रामनवमी पर हमारे प्रभु राम टेंट में नहीं, भव्य राम मंदिर में होंगे। कश्मीर में पत्थरबाजों ने जो पत्थर फेंके थे, उन्हीं पत्थरों से मोदी विकसित कश्मीर का निर्माण कर रहा है। जैसी निष्ठा है नीतियां भी वेसी ही बनती है। हिंदुस्तान भी कह रहा है कि निष्ठा सही तो नीतियां भी सही।"

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में कांग्रेस जारी करेगी मेनिफेस्टो, अर्जुन मेघवाल बोले- 54 सीट भी लाना मुश्किल...

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 6 April 2024 at 12:20 IST