अपडेटेड 6 April 2024 at 12:58 IST

राजस्थान में कांग्रेस जारी करेगी मेनिफेस्टो, अर्जुन मेघवाल बोले- 54 सीट भी लाना मुश्किल...

कांग्रेस पार्टी आज राजस्थान में मेनिफेस्टो जारी करने वाली है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि उनके लिए 54 सीट भी लाना मुश्किल है।

Follow :  
×

Share


अर्जुन राम मेघवाल | Image: PTI

कांग्रेस पार्टी आज राजस्थान में मेनिफेस्टो जारी करने वाली है। कांग्रेस के मेनिफेस्टो को लेकर लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि जनता के ऊपर इसका कोई असर नहीं पड़ने वाला है। इस बार उनके लिए 54 सीट भी लाना मुश्किल है। 

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अर्जुन मेघवाल ने कहा, "मुझे लगता नहीं है कि जनता में इसका कोई प्रभाव रहेगा, क्योंकि वो शासन में नहीं आ रहे। जनता को भी दिखता होगा कि ये तो नेता प्रतिपक्ष जितनी सीटें भी नहीं ला रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष जो लोकसभा में कहते हा कि 54 सीटें चाहिए, तो 2014 में 44 सीटों में कांग्रेस सिमट गई। 2019 में 52 तक सिमट गई। अबकी बार और नीचे जा रही है। मुझे लगता नहीं है कि इसका जनता में कोई प्रभाव रहेगा।"

कांग्रेस की रैली में शामिल होंगी सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य नेता 6 अप्रैल, शनिवार को जयपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी प्रवक्ता ने बताया, "सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे जयपुर में बड़ी जनसभा करेंगे और लोगों को पार्टी के घोषणापत्र के बारे में बतायेंगे। जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। यह रैली जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में होगी।"

राजस्थान में दो चरणों में होंगे चुनाव

राजस्थान में लोकसभा चुनाव को दो चरणों में 19 और 26 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में 19 अप्रैल को 12 सीटों गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर में मतदान होगा। वहीं दूसरे चरण में 13 सीटों टोंक, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़ पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा।

इसे भी पढ़ें: देश हित से बड़ा कुछ हो भी नहीं सकता, BJP के लिए राष्ट सर्वोपरी; सहारनपुर में PM मोदी की हुंकार

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 6 April 2024 at 12:16 IST