राहुल के बयान पर सियासी तूफान, PM मोदी बोले- विपक्ष कर रहा शक्ति का विनाश, मैं जान की बाजी लगा दूंगा

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना ने राहुल गांधी के शक्ति रिमार्क पर जबरदस्त प्रहार किया। वोट अपील करते हुए दावा किया कि शक्ति की पूजा करने वालों की जय होगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी की शक्ति टिप्पणी पर किया वार | Image: X

PM Breaking:  तेलंगाना की चुनावी रैली में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और विपक्षी खेमे को शक्ति को लेकर की गई टिप्पणी पर घेरा। पीएम मोदी तेलंगाना के जगतयाल में जनसभा कर रहे हैं। यहीं दावा किया कि 4 जून को जीत पक्की है। 

पीएम ने कहा- माताएं और बहनें शक्ति हैं और मैं शक्ति के लिए अपनी जान की बाजी लगाने को भी तैयार है। उन्होंने कहा कि विपक्ष शक्ति का विनाश करने में लगा है। उन्होंने कहा, हमने तो चंद्रयान मिशन में भी उस पॉइंट को शिवशक्ति नाम दिया जहां चंद्रयान उतरा था। पीएम मोदी ने कहा मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। पीएम मोद ने कहा कि तेलंगाना की धरती ने आजादी के लिए संघर्ष किया फिर भी इसे सियासी षड्यंत्रों को सहना पड़ा... कांग्रेस पार्टी ने तेलंगाना के सपनों को कुचला है। बीआरएस ने यहां के लोगों की भावनाओं का इस्तेमाल किया। सत्ता पाई और बाद में जनता से विश्वासघात किया। 

 

 

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 18 March 2024 at 12:07 IST