प्रियंका नहीं कांग्रेस ने इस नेता पर फिर से खेला दांव! वाराणसी से PM के खिलाफ ये लड़ेंगे चुनाव

प्रियंका वाड्रा को लेकर अफवाह थी लेकिन एक बार फिर उनके नाम का ऐलान नहीं हुआ। PM के खिलाफ वाराणसी से उम्मीदवारी अनाउंस हुई तो कांग्रेस महासचिव का नाम नदारद था।

Follow :  
×

Share


लोकसभा चुनाव में पीएम के खिलाफ कौन? | Image: @narendramodi/ X

General Election 2024:  साल की सबसे बड़ी चुनावी लड़ाई - लोकसभा चुनाव 2024 - करीब आने के साथ, कांग्रेस ने 23 मार्च को लोकसभा के लिए 45 उम्मीदवारों की अपनी चौथी सूची जारी की। स्पष्ट हो गया कि प्रियंका चुनावी समर में दम खम नहीं दिखाएंगी। इससे पहले अफवाह थी कि कांग्रेस आलाकमान इन्हें टिकट थमा सकता है।

लिस्ट में जिस शख्स का नाम है वो पार्टी कद्दावर भी हैं और हमेशा इन्हें टिकट थमाया जाता रहा है। दो बार करारी शिकस्त मिली है तो इस बार बी हार की हैट्रिक वाली बात कही जा रही है।

वाराणसी से कौन?

वाराणसी में अपने संभावित उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म कर दिया। कांग्रेस ने घोषणा की है कि वह आगामी चुनावों में पीएम मोदी के खिलाफ चुनौती लेने के लिए पार्टी के दिग्गज अजय राय को मैदान में उतार रही है। पिछली बार यानि 2019 में भी उन्हें ही मैदान में उतारा गया था और करारी शिकस्त मिली थी।

अजय राय लगाएंगे हार की हैट्रिक!

कभी एबीवीपी के सक्रिय सदस्य रहे अजय राय मुख्य धारा में बीजेपी से होते हुए सपा और फिर कांग्रेस में शामिल हुए। 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने राय को वाराणसी से नरेंद्री मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा लेकिन हार हुई। 5 लाख से अधिक वोटों से हराया।

2019 के लोकसभा चुनाव में फिर कांग्रेस ने अजय राय वाराणसी से टिकट थमाया इस बार भी उन्हें करीब 5 लाख से ज्यादा वोटों से हार का सामना करना पड़ा। अगस्त 2023 में कांग्रेस ने बृजलाल खाबरी को हटाकर अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया। एक बार फिर पार्टी ने अजय राय को ही वाराणसी से चुनावी समर में उतारा है। तो संभावना जताई जा रही है कि पीएम के हाथों उन्हें हार की हैट्रिक झेलनी पड़ेगी।

ये भी पढ़ें- तय हो गया,दिग्विजय राजगढ़ सीट ही लड़ेंगे चुनाव;कांग्रेस की चौथी लिस्ट में जानें किन दिग्गजों के नाम

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 24 March 2024 at 09:33 IST