अपडेटेड 19 March 2024 at 14:35 IST

गाजीपुर से मनोज सिन्हा के बेटे को मिल सकता है टिकट, BJP में UP की 25 सीटों पर किन नामों की चर्चा?

BJP की कोर कमेटी की बैठक में UP की 25 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का चयन हो गया है। चर्चा है कि गाजीपुर से मनोज सिन्हा के बेटे को टिकट मिल सकता है।

Follow :  
×

Share


मनोज सिन्हा | Image: PTI

देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। तमाम राजीनितक दल चुनावी पिच पर अपना दम दिखाने में जुट गए हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में बीते दिन कोर कमेटी की बैठक की। बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर दी है। अब सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि यूपी में बची हुई 25 सीटों पर किन उम्मीदवारों को उतारा जाए, इसका चयन कोर कमेटी की बैठक में की गई है।

भारतीय जनता पार्टी की ओर अब तक दो लिस्टों में कुल 265 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। 2 मार्च को पहली लिस्ट में 195 और 13 मार्च को दूसरी लिस्ट में 72 उम्मीदवारों की घोषणा की गई। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि नीचे दिए गए नेताओं के नाम पर मुहर लग सकती है। हालांकि, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यूपी के 25 सीटों पर इन नेताओं को मिल सकती है टिकट-

  • उपेंद्र रावत
  • केतकी देवी सिंह
  • करण भूषण सिंह
  • अरुण गोविल 
  • कुमार विश्वास 
  • अमित अग्रवाल
  • जनरल वीके सिंह
  • अनिल अग्रवाल
  • अनिल जैन
  • संजय मिश्रा
  • अभिलाषा नंदी
  • अनुभव सिन्हा
  • मनोज पांडेय
  • रमापति राम त्रिपाठी
  • नीरज शेखर
  • आनंद स्वरूप शुक्ला
  • नीतू सिंह
  • सतीश महाना
  • जयवीर सिंह
  • सुरेश राणा
  • राघव लखनपाल

सूत्रों के हवाले से जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार बाराबंकी में उपेंद्र रावत के जगह पर नया चेहरा उतारा जा सकता है। NDA की सहयोगी दल अपना दल (एस) को उसकी पुरानी सीट मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज सीट ही दी जाएगी।

मेरठ से अभिनेता अरुण गोविल को मिल सकती टिकट

इसके अलावा कैसरगंज लोकसभा की चर्चित सीट पर बृजभूषण सिंह की पत्नी केतकी देवी सिंह या बेटे करण भूषण सिंह को मैदान में उतरने की तैयारी है। मेरठ सीट पर अभिनेता अरुण गोविल, कुमार विश्वास और कैंट विधायक अमित अग्रवाल के नामों की चर्चा तेज है।

गाजियाबाद से जनरल वीके सिंह समेत 3 नाम चर्चा में

सूत्रों की मानें तो गाजियाबाद सीट पर मौजूद सांसद जनरल वीके सिंह के साथ ही अनिल अग्रवाल या अनिल जैन के नाम पर चर्चा है। प्रयागराज सीट पर पूर्व नौकरशाह संजय मिश्रा और योगी सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी की पत्नी अभिलाषा नंदी के नाम पर चर्चा हो रही है।

गाजीपुर से विजय सिन्हा के बेटे अनुभव सिन्हा को मिल सकती टिकट

गाजीपुर से मनोज सिन्हा के बेटे अनुभव सिन्हा के नाम पर चर्चा तेज है। वहीं रायबरेली से सपा विधायक मनोज पांडेय का नाम चर्चा में है। इसके अलावा देवरिया सीट से मौजूदा सांसद रमापति राम त्रिपाठी को दोबारा मौका मिल सकता है। बलिया सेठ से नीरज शेखर या आनंद स्वरूप शुक्ला के नाम पर विचार किया जा रहा है।

कानपुर सीट से मौजूदा सांसद सत्यदेव पचौरी की बेटी नीतू सिंह और सतीश महाना के नाम पर चर्चा हो रही है तो वहीं मैनपुरी सीट पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को मैदान में उतारा जा सकता है। सहारनपुर सीट पर पूर्व मंत्री सुरेश राणा और राघव लखनपाल के नाम पर भी चर्चा हो रही है।

इसे भी पढ़ें: 'BJP के अपार जनसमर्थन से DMK की नींद उड़ी, लोग विकास के लिए वोट करें', तमिलनाडु में बोले PM मोदी

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 19 March 2024 at 14:35 IST