अपडेटेड 28 May 2024 at 13:13 IST

Election 2024: 'चल उड़ जा रे पंछी ये देश हुआ बेगाना...', अखिलेश-राहुल पर गिरिराज सिंह का हमला

लोकसभा चुनाव के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जोरदार हमला किया है।

Follow :  
×

Share


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह | Image: ANI

लोकसभा चुनाव के 6 चरणों की वोटिंग समाप्त हो चुकी है। सातवें चरण का चुनाव 1 जून को होने जा रहा है। इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला किया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि सातवें चरण के चुनाव के बाद ये दोनों गाना गाएंगे। 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "6वें चरण में हम 400 के करीब पहुंच चुके हैं, 7वें चरण में हम 400 के पार पहुंच जाएंगे और उस दिन अखिलेश यादव गाना गाएंगे 'दगाबाज कहां चले गए तुम' और राहुल गांधी 'चल उड़ जा रे पंछी ये देश हुआ बेगाना' गाएंगे और विदेश चले जाएंगे।"

ओडिशा सीएम पर गिरिराज सिंह का आरोप

लोकसभा उम्मीदवार के लिए ओडिशा पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर आरोप लगाया कि उन्हें एक गुट ने बंधक बना रखा है और वह वीके पांडियन को अगला मुख्यमंत्री बनाने की योजना बना रहे हैं। ओडिशा में राज्य पर एक माफिया का नियंत्रण होने का आरोप लगाते हुए सिंह ने कहा, "वो आते हैं, दो मिनट बोलते हैं और फिर चले जाते हैं। उनका अपहरण कर लिया गया है और उन्हें बंदी बनाकर रखा गया है।"

उन्होंने कहा, “नवीन बाबू ने 20-25 साल पहले कहा था कि वह 75 साल की उम्र में रिटायर होंगे। अब वह (नवीन पटनायक) 77 साल के हैं और पांडियन को अगला मुख्यमंत्री बनाने की योजना बना रहे हैं। मैं ओडिशा के लोगों से आग्रह करता हूं कि वे ओडिया अस्मिता को बचाने के लिए भाजपा को वोट दें और यह सुनिश्चित करें कि एक मूल निवासी राज्य की कमान संभाले।”

इसे भी पढ़ें: CM केजरीवाल की अंतरिम जमानत बढ़ाने की अर्जी CJI के पास पहुंचा, मेडिकल का हवाला देकर मांगा समय

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 28 May 2024 at 10:51 IST