अपडेटेड 2 March 2024 at 22:17 IST
BJP की लिस्ट में दिल्ली में भारी फेरबदल, 4 सांसदों का कटा पत्ता, सिर्फ मनोज तिवारी बचा सके सीट
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जारी BJP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट ने राजधानी दिल्ली में खलबली मचा दी है। दिल्ली से 5 में से 4 सांसदों का पत्ता कट गया है।
Lok Sabha Election: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के लिए उम्मीदवारों (Candidates) की पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 195 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। BJP की पहली लिस्ट जारी होने के बाद राजधानी दिल्ली में खलबली मच गई है।
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जारी हुई BJP की पहली लिस्ट में दिल्ली भारी फेरबदल देखने को मिला है। BJP की ओर से दिल्ली में फिलहाल 7 में से 5 सीटों पर उम्मीदवार चुने हैं और 4 मौजूदा सांसदों का पत्ता कट गया है। सिर्फ एक ही सांसद अपनी सीट बचा है।
दिल्ली में किस-किस का कटा पत्ता?
दिल्ली की 7 में से 5 सीटों पर BJP की ओर से उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इन 5 सीटों पर 4 नए उम्मीदवार नए हैं। सिर्फ मनोज तिवारी को ही नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से दोबारा टिकट दिया गया है। इसके अलावा जिन सीटों पर उम्मीदवार चुने गए हैं, वो चांदनी चौक, नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली हैं। BJP ने चांदनी चौक से डॉ. हर्षवर्धन का टिकट काटकर प्रवीण खंडेलवाल, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी की जगह बांसुरी स्वराज, दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी के बजाय रामवीर बिधूड़ी और पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा की जगह कमलजीत सहरावत को टिकट दिया है।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 2 March 2024 at 19:30 IST