अपडेटेड 4 June 2024 at 20:10 IST

कर्नाटक : बेंगलुरु के मैसूर में राजा वाडियार को लोकसभा चुनाव में मिली जीत

यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियार, पूर्व मंत्रियों कोटा श्रीनिवास पुजारी और के. सुधाकर (सभी भाजपा) ने मंगलवार को कर्नाटक में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की।

Follow :  
×

Share


मैसूर में राजा वाडियार | Image: PTI

बेंगलुरु: मैसूर के पूर्व राजपरिवार के वंशज यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियार, पूर्व मंत्रियों कोटा श्रीनिवास पुजारी और के. सुधाकर (सभी भाजपा) ने मंगलवार को कर्नाटक में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की। वाडियार ने मैसूर लोकसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के एम. लक्ष्मण को 1,39,262 मतों से हराया। वाडियार को 7,95,503 जबकि लक्ष्मण को 6,56,241 वोट मिले।

लक्ष्मण की हार को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि मैसूर उनका गृह जिला है और उन्होंने वहां प्रचार में काफी समय लगाया था। कर्नाटक विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष पुजारी ने उडुपी-चिकमगलूर सीट पर 2,59,175 मतों के अंतर से जीत हासिल की। 

पिछली भाजपा सरकार में मंत्री रहे पुजारी को 7,32,234 जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के जयप्रकाश हेगड़े को 4,73,059 वोट मिले। भाजपा की पिछली राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे सुधाकर को 8,22,619 जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की रक्षा रमैया को 6,59,159 वोट मिले। 

यह भी पढ़ें : ‘मैं भावुक हूं इस वक्त..मंडी की जनता का आभार’ जीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद कंगना रनौत का बयान

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 4 June 2024 at 20:10 IST