अपडेटेड 6 May 2024 at 19:02 IST

काराकाट सीट पर 2 करोड़ की गाड़ी से रोड शो... अब पवन सिंह को लगी चोट, रोकना पड़ा प्रचार; की ये अपील

पवन सिंह काराकाट सीट पर लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं, लेकिन अब जानकारी मिल रही है कि पवन सिंह को चोट लग गई है जिस कारण वो चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगे।

Follow :  
×

Share


पवन सिंह को लगी चोट | Image: X- @PawanSingh909

Lok Sabha Election: बिहार में यूं तो 40 लोकसभा की सीटें हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जिस सीट पर की वो काराकाट सीट। काराकाट सीट से भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के निर्दलीय मैदान में उतरने के बाद से ही ये सीट देश भर में चर्चा का विषय बनी हुई है। पवन सिंह जब से काराकाट से चुनाव मैदान में उतरे हैं वहां उन्होंने दिग्गजों की टेंशन बढ़ा दी है।

पवन सिंह काराकाट सीट पर लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं, लेकिन अब जानकारी मिल रही है कि पवन सिंह को चोट लग गई है जिस कारण वो चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगे। पवन सिंह ने ट्वीट कर खुद ये जानकारी दी है।

उन्होंने लिखा, “आज नबीनगर विधानसभा जन संपर्क में आप सभी के द्वारा मिले स्नेहाशीष के लिए धन्यवाद। गजना माता मंदिर  दर्शन के उपरांत हाथ पैर में थोड़ी चोट लग जाने की वजह से निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार जिन जगहों पर नहीं जा सका वहां कल-परसों जनसंपर्क करूंगा।”

2 करोड़ की लैंड रोवर से दिखाया था पावर गेम

पवन सिंह ने रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया तो चर्चा शुरू हो गई कि BJP उन्हें मनाने की कोशिश कर रही है। सांसद मनोज तिवारी ने बयान देकर इस अटकल को और हवा दे दी। उन्होंने कहा था कि छोटा भाई है, नाराज है मना लेंगे। मगर एक्टर का कॉन्फिडेंस भी सातवें आसमान पर हैं और उन्होंने सारी अटकलों का खारिज कर करते हुए साफ कर दिया कि अब वो अपने कदम पीछे नहीं खीचेंगे। काराकाट से वो निर्दलीय ही चुनाव लड़गे क्योंकि उन्होंने अपनी मां ये वादा किया है।


काराकाट सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला

बिहार में 40 लोकसभा की सीटों में से सबसे ज्यादा चर्चा जिस सीट की है वो काराकाट। काराकाट सीट से भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने के बाद देश भर हो रही है। एनडीए की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाह मैदान में हैं तो इंडिया गठबंधन की ओर से राजा राम सिंह मैदान में हैं। अब बहुजन समाज पार्टी ने धीरज सिंह के उतार कर मुकाबला और भी दिलचस्प बना दिया है।

काराकाट सीट पर क्या है समीकरण?

अब काराकाट सीट पर क्या समीकरण बन रहा है इसकी चर्चा करते हैं।  रोहतास के जिस काराकाट सीट से पवन सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, वहां, उनके सामने NDA और महागठबंधन दोनों के उम्मीदवार मैदान में हैं। NDA ने यहां से उपेन्द्र कुशवाहा को मैदान में उतारा है तो महागठबंधन की तरफ CPI(ML) से राजाराम सिंह मैदान में हैं। दोनों ही एक ही जाति से संबंध रखते हैं। एक अनुमान के मुताबिक इस सीट पर 3 लाख सर्वण और करीब ढाई लाख कुशवाहा -कुर्मी वोट पड़ते हैं।  सवर्णों में भी राजपूतों की संख्या ज्यादा है इस जाति के ही पवन सिंह हैं।

2008 में अस्तित्व में आई काराकाट लोकसभा सीट

बता दें कि इस सीट पर महागठबंधन अब तक कोई कमाल नहीं दिखा पाई है। इंडी गठबंधन ने इसबार काराकाट सीट से राजा राम सिंह को उम्मीदवार बनाया है। परिसीमन के बाद 2008 में काराकाट लोकसभा सीट अस्तित्व में आई। इसके बाद से तीनों बार एनडीए ने जीत दर्ज की है अब तक महागठबंधन एक बार भी खुद को साबित नहीं कर पाया। इस सीट पर NDA का दबदबा रहा है। यहां कुशवाहा-कुर्मी का दबदबा रहा है ऐसे में उपेन्द्र कुशवाहा के लिए इस बार मुश्किल बड़ी नहीं थी। मगर पवन सिंह के यहां से निर्दलीय मैदान में आने के बाद यहां मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

इसे भी पढ़ें: प्रमोद कृष्णम के राहुल वाले बयान पर सियासी भूचाल, स्मृति ने पूछा- राम मंदिर पर कोई आंख दिखाएं तो...

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 6 May 2024 at 18:55 IST