अपडेटेड 31 March 2024 at 18:48 IST

जयंत का छलका दर्द, दावे से कहा- पीएम मोदी न होते तो चौधरी साहब को नहीं मिलता भारत रत्न

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेरठ रैली में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भी शामिल हुए। मंच से अपना बरसों पुराना दर्द साझा किया तो पीएम को धन्यवाद भी कहा।

Follow :  
×

Share


जयंत चौधरी मेरठ रैली में | Image: x/rld

Jayant Chaudhary :  पीएम ने मेरठ से चुनावी शंखनाद किया। राम अरुण गोविल के लिए प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान जयंत चौधरी ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। भारत रत्न का अनुभव साझा किया। मेरठ की मिट्टी की अहमियत समझाई। बोले- मेरठ में कुछ तो बात होगी, जो प्रधानमंत्री ने चौधरी साहब को भारत रत्न मिलने के बाद अपने पहले पड़ाव के लिए मेरठ को चुना।

अपने दादा और देश के पीएम रहे चौधरी चरण सिंह को याद किया। उनके आदर्शों के बारे में बात की और प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया। बोले-हमें खुश होना चाहिए...अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नहीं होते तो भारत रत्न सम्मान चौधरी चरण सिंह को नहीं मिलता...ये ऐतिहासिक फैसला आपके लिए लिया...वो जानते हैं कि राष्ट्र निर्माण में उनका कितना योगदान रहा...गुजरात को आध्यात्मिक पीठ मानते थे।

पीएम जानते हैं चौधरी जी के बारे में...

प्रधानमंत्री को धन्यवाद अदा किया। बोले- पीएम ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का फैसला लिया, क्योंकि वो जानते हैं कि चौधरी साहब स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने वाले थे। चौधरी चरण सिंह अपना आदर्श सरदार वल्लभ भाई पटेल को मानते थे। इस बात को पीएम मोदी जानते हैं...अफसर, कर्मचारी भ्रष्ट हो सकता है, लेकिन जिस दिन सर्वोच्च पद पर बैठे हुआ व्यक्ति भ्रष्ट हो जाएगा, तो देश गर्त में चला जाएगा... मैंने कल अपने दादा (चौधरी चरण सिंह) की ओर से राष्ट्रपति से भारत रत्न पुरस्कार स्वीकार किया...मैं सोच रहा था कि पुरस्कार के साथ मिले सम्मान के प्राप्तकर्ता हमारे देश के किसान, युवा, सैनिक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं... कल के भारत रत्न पुरस्कार समारोह के बाद, पीएम नरेंद्र मोदी ने पहला कार्यक्रम यहां मेरठ में आयोजित किया...''


राजीव गांधी कहते थे...

जयंत चौधरी ने कहा- राजीव गांधी कहते थे कि ऊपर से योजना को निकला पैसा जनता तक नहीं पहुंचता, लेकिन आज जो पैसा सरकार से निकलता है, वो लाभार्थी तक सीधे जाता है... यही तो चौधरी चरण सिंह का सपना और विचार था...एनडीए को ताकत देने में मेरठ बड़ी भूमिका निभाएगा...2014 में भी पीएम मोदी ने मेरठ से चुनावी रैली शुरू की थी। आरएलडी वाले जानते हैं कि चौधरी साहब चंदा लेते थे और ओडिशा तक चुनाव लड़ते थे। आज भी हमें एनडीए को सफल बनाना है। जयंत ने एक कविता के साथ जय जवान जय किसान कहते हुए भाषण खत्म किया।

ये भी पढ़ें- 'मैं गारंटी देता हूं, जब भारत नंबर 3 पर पहुंचेगा तो देश में गरीबी...', मेरठ में पीएम मोदी की हुंकार

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 31 March 2024 at 17:25 IST