INDI गठबंधन में पड़ी दरार तो महबूबा मुफ्ती आग बबूला, उमर अब्दुल्ला पर बिफरीं

जम्मू-कश्मीर में गुपकर गठबंधन खत्म हो गया है, इसी के साथ INDI गठबंधन को भी तगड़ा झटका लगा है।

 
Follow :
Mehbooba Mufti (left) and Omar Abdullah (right) | Image: PTI/File

जम्मू-कश्मीर में गुपकर गठबंधन खत्म हो गया है, इसी के साथ INDI गठबंधन को भी तगड़ा झटका लगा है। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने तीन सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान के साथ ही गुपकर से अलग होने की बात ही।

नेशनल कॉंफ्रेस के ऐलान के बाद पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उमर अब्दुल्ला ने खुद कहा कि वे गठबंधन में नहीं हैं। हम चाहते थे कि PAGD जारी रहे लेकिन हर कोई जानता है कि इस PAGD को किसने खत्म किया। हम कांग्रेस से बात करेंगे क्योंकि हम INDIA गठबंधन में हैं। PAGD एक लोकतांत्रिक गठबंधन था लेकिन जिस तरह से यह बिखरा है वह बहुत निराशाजनक है...हमें सामूहिक प्रयास करना चाहिए था। हमने (PDP) बहुत प्रयास किए, लेकिन उन्होंने बिना किसी परामर्श के घोषणा कर दी कि वे तीनों सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

कश्मीर में टूटा गुपकर गठबंधन

कश्मीर में गुपकर गठबंधन टूट गया है। गुपकर टटूने पर महबूबा मुफ्ती ने कहा कि 370 हटने के बाद हम राजनीतिक विचारधाराओं से हटकर अन्य दलों के साथ गठबंधन में आए थे। हम इस लड़ाई में सबसे आगे थे और तब अन्य पार्टियां भी मेरी रिहाई का इंतजार कर रही थीं। अब भी लोगों को निशाना बनाया जाता है और हमारी पार्टी अभी भी निशाने पर है।

फारूख साहब ने निराश किया- महबूबा

महबूबा ने कहा कि पीएजीडी एक प्रतिरोध आंदोलन था जिसे नई दिल्ली पहले दिन से खत्म करना चाहती थी। PAGD कश्मीर के लोगों के लिए एक उम्मीद थी और हमने डीडीसी चुनाव भी एक साथ लड़ा था। अब इंडिया अलायंस की बैठक के दौरान भी, हमने फारूक अब्दुल्ला को सीट साझा नेतृत्व का प्रस्ताव दिया है। लेकिन आज मैं फारूख साहब से निराश हूं कि उन्होंने हमें सूचित किए बिना गठबंधन खत्म कर दिया।

हम कांग्रेस से बात करेंगे- महबूबा

महबूबा ने कहा कि पीडीपी अभी नीचे हो सकती है लेकिन बाहर नहीं। हम जनता के बीच जायेंगे और अपनी बात जनता के सामने रखेंगे। हम जम्मू-कश्मीर के लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए दिल्ली जाएंगे। हमने निर्णय लिया है कि हम कांग्रेस को सूचित करेंगे और अपना निर्णय सबके सामने रखेंगे।

इसे भी पढ़ें : देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव को कहा गली का नेता, जाने किस बयान पर मचा घमासान

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 8 March 2024 at 19:06 IST