अपडेटेड 29 March 2024 at 14:54 IST

हिसार लोकसभा सीट पर रणजीत सिंह बीजेपी को दे पाएंगे जीत का तोहफा? चौटाला परिवार का रहा है दबदबा

बीजेपी ने Hisar Seat से रणजीत सिंह को उम्मीदवार बनाया है क्योंकि सांसद बृजेंद्र सिंह ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। इनेलो ने सुनैना चौटाला को उतारा।

Follow :  
×

Share


हिसार लोकसभा सीट | Image: Republic

Hisar Lok Sabha Election : हरियाणा की हिसार लोकसभा सीट काफी हॉट सीट मानी जाती है। लंबे असरे तक इस सीट पर ताऊ देवीलाल के परिवार का कब्जा रहा लेकिन 2019 में बीजेपी ने यहां चुनाव जीतकर जेजेपी के दुष्यंत चौटाला को हरा दिया था।

2019 में हुए लोकसभा चुनाव में हिसार लोकसभा सीट पर बीजेपी पहली बार जीती, लेकिन इस बार चुनाव में थोड़ा अलग माहौल देखने को मिलेगा क्योंकि अब राजनीतिक तौर पर देखा जाए तो पिछली बार बीजेपी के विजेता बृजेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। 

बीजेपी ने रणजीत सिंह को मैदान में उतारा

वहीं, बीजेपी ने हिसार से रणजीत सिंह को उम्मीदवार बनाया है। क्योंकि सांसद बृजेंद्र सिंह ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। वहीं इनेलो ने भी अपनी महिला विंग की प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला को मैदान में उतार दिया है। 

बता दें हिसार लोकसभा क्षेत्र (Hisar Lok Sabha Election) के अंतर्गत 9 विधानसभा क्षेत्र आते हैं जिसमें उचाना कलां, आदमपुर, नारनौंद, हांसी, उकलाना (SC) बरवाला, नलवा, हिसार और बवानी खेड़ा शामिल हैं।  

हिसार लोकसभा हॉट सीटों में से है एक 

हरियाणा की हिसार लोकसभा सीट (Hisar Lok Sabha Seat) पर बीजेपी ने अपने पाले में रणजीत सिंह को शामिल करते हुए मैदान में उतार दिया है। क्योंकि रणजीत सिंह चुनाव लड़ने के इच्छुक थे। वहीं कांग्रेस और जेजेपी ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है। 

बृजेन्द्र सिंह ने दुष्यंत चौटाला को हराया 

बात करें 2019 की तो बीजेपी के बृजेन्द्र सिंह ने जीता था, उन्होंने जेजेपी के दुष्यंत चौटाला को 314,068 वोटों से हराया था। बृजेन्द्र सिंह को 6,03,289 वोट मिले थे और दुष्यंत चौटाला को 2,89,221 वोट मिले थे। 

लेकिन फिलहाल स्थिति कुछ अलग हो गई है बीजेपी से जीतने वाले बृजेन्द्र सिंह (Brijendra Singh) अब कांग्रेस में शामिल हो गए।10 मार्च 2024 को उन्होंने मजबूर राजनीतिक कारणों का हवाला देते हुए बीजेपी से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

दुष्यंत चौटाला का हिसार में खास प्रभाव

हरियाणा की हिसार लोकसभा सीट (Hisar Lok Sabha Election) पर 2014 के चुनाव में इनेलो से दुष्यंत चौटाला ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 4,94,478 वोट मिले थे। वहीं एचजेसी के कुलदीप बिश्नोई 4,62,631 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर थे। दुष्‍यंत चौटाला हरियाणा राजनीति में बड़े चेहरों में से एक है। दुष्यंत चौटाला ने बीएससी (बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) (मैनेजमेंट) कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, बेकर्सफील्ड, कैलिफोर्निया (अमेरिका) से शिक्षा ली हुई है। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जनता के बीच खास प्रभाव रखते है। 

यह भी पढ़ें : CJI को वकीलों के खत पर PM ने किया रिएक्ट, लिखा- धौंस जमाना कांग्रेस...

हरियाणा के सबसे विकसित शहरों में से एक हिसार

हिसार उत्तर भारत में हरियाणा के सबसे विकसित शहरों में से एक है। शहर से जुड़े एक व्यापक इतिहास के साथ, हिसार आधुनिक भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हिसार में एशिया का सबसे बड़ा ऑटो बाजार भी है जो इसे हरियाणा का सबसे विकसित शहर बनाता है। हिसार वासियों के लिए एक महान एजुकेशन सेंटर और मेडिकल सेंटर  होने के नाते हिसार में घूमने के लिए कई ऐतिहासिक और आधुनिक जगह हैं। 

यह भी पढ़ें : एसटी हसन का टिकट कटा तो अखिलेश पर भड़के ओवैसी

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 29 March 2024 at 14:25 IST