अपडेटेड 12 April 2024 at 15:12 IST

हेमा मालिनी ने खेतों में काटी फसल, तस्वीरें शेयर कर फैंस बोले-'मेरो ब्रज लगे मोहे जग तै प्यारो'

सांसद और बीजेपी उम्मीदवार हेमा मालिनी मथुरा में फसलों को देखती, उन्हें काटतीं और महिलाओं से बात करती दिखीं। वीडियो वायरल है और हेमा मालिनी का पोस्ट भी!

Follow :  
×

Share


हेमा मालिनी ने काटी फसल | Image: x

Hema Malini:  सांसद हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया के जरिए चिलचिलाती धूप में महिलाओं संग बिताए खूबसूरत पलों को साझा किया। उनसे बात की, दुख दर्द समझा और ब्रज वासिनी बन सोशल प्लेटफॉर्म पर जो लिखा उसे देख फैंस बोले- मेरो ब्रज लगे मोहे जग तै प्यारो।

हेमा मालिनी गुरुवार यानी 11 अप्रैल को बलदेव विधानसभा के गढ़ी गोहनपुर गांव में चुनाव प्रचार कर रही थीं। 2019 में भी उनका ये अंदाज लोगों ने देखा था। चुनाव प्रचार के दौरान वो गेहूं के खेतों में पहुंच गई थीं। तब भी तस्वीरें काफी वायरल हुई थी।

लौटकर की तस्वीरें पोस्ट, मेरो ब्रज लगे मोहे जग तै प्यारो है...

हेमा मालिनी ने अपने इस अनुभव को सोशल मीडिया एक्स पर साझा किया। ऑफिशियल हेंडल से कुछ तस्वीरें साझा की गईं। अंग्रेजी और हिंदी पोस्ट साझा की गई। जिसमें लिखा था मेरो ब्रज लगे मोहे जग तै प्यारो है। हेमा ने लिखा- मैंने खेतों में काम कर रहीं महिला कृषकों से बात की, इनसे पिछले 10 साल से मैं मिलते आ रही हूं। अपने बीच पा वो मुझे खुश भी होती हैं।

हेमा मथुरा के बलदेव विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क के दौरान हयातपुर गांव में महिला किसानों के बीच पहुंची थीं।

महिलाओं से केन्द्र की योजनाओं पर बात

गढ़ी गोहनपुर के खेत में पहुंचीं सांसद हेमा मालिनी ने गेहूं काट रही महिलाओं से बात की। हेमा मालिनी ने महिलाओं से केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर जानकारी ली। भरोसा दिलाया कि केंद्र की मोदी सरकार हमेशा से महिलाओं का सम्मान करती आई है।

दरांती संग दिखीं हेमा

महिलाओं से बात करने के बाद हेमा मालिनी ने उनसे दरांती ली और फिर उनके साथ गेहूं की फसल काटी। हेमा मालिनी का गेहूं की फसल काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें वह पीली साड़ी पहने खड़ी हैं और उनके हाथों में गेहूं की लाक और दरांती भी है। उनके आसपास कुछ किसान महिलाएं भी खड़ी देखी जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election:देवभूमि उत्तराखंड में जब PM मोदी ने डमरू पर लगाई थाप तो झूम उठी जनता, खुद देखिए

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 12 April 2024 at 10:15 IST