अपडेटेड 20 May 2024 at 15:52 IST

'EVM से राजा नहीं जनसेवक निकलते हैं...', वोटिंग के बाद राजा भैया ने ऐसा क्यों कहा?

कुंडा में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद राजा भैया ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखने की नसीहत भी दी।

Follow :  
×

Share


रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया | Image: PTI

Raja Bhaiya Casts Vote: उत्तर प्रदेश की राजनीति में खास मुकाम रखने वाले जनसत्ता पार्टी लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह यानि राजा भैया ने लोकतंत्र में EVM के महत्व का जिक्र किया।  और फिर कहा ईवीएम से राजा नहीं जनसेवक पैदा होते हैं। उनसे एक सवाल पूछा गया था जिसके जवाब में उन्होंने अपनी बात रखी। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि उन्होंने किसी पक्ष या विपक्ष में वोट डालने की सलाह अपने कार्यकर्ताओं को नहीं दी है।

ये बातें उन्होंने प्रतापगढ़ में अपना वोट कास्ट करने के बाद कही। उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 20 मई को मतदान के दौरान उन्होंने ऐसा कहा।

हवा के रुख पर

राजा भैया ने वोट देने के बाद कहा-हमारा रुख सब जान चुके हैं...शांति से वोटिंग हो रही है...हमने अपने समर्थकों से कहा है कि अपने हिसाब से मत दें। वैसे इस सीट से सत्ता विरोधी लहर है। लोग स्वेच्छा से मतदान कर रहे हैं।

क्या कहा राजा भैया ने?

एक सवाल के जवाब में राजा भैया ने कहा- रजवाड़े 7-8 दशक हुए खत्म हो गए हैं...भारत में लोकतंत्र है ...जिसने भी कहा है ये उनकी कुंठा दर्शाता है जो सुन रहा है वो उसे अनावश्यक है...हम चुनाव भी नहीं लड़ रहे हैं......ईवीएम से  राजा पैदा नहीं होती है, जन प्रतिनिधि पैदा होता है...5 वर्ष बाद जनता जीवन दान देती है जनता तय करती है कि उसे पुर्नजन्म देना है या नहीं। लोकतंत्र में राजा पैदा नहीं होते हैं...न तो रानी की कोख से न ईवीएम मशीन से...

क्यों कहा ईवीएम से राजा नहीं...

हाल ही में  केंद्रीय मंत्री और अपना दल सोनेलाल की प्रमुख अनुप्रिया पटेल ने बड़ा बयान दिया था।  अनुप्रिया पटेल ने प्रतापगढ़ की एक जनसभा में ईवीएम से राजा-रानी बनने की बात कही थी। बोली थीं- लोकतंत्र में राजा अब रानी की पेट से पैदा नहीं होता है। राजा अब ईवीएम की बटन से पैदा होता है... उनके भ्रम को तोड़ने का अब आपके पास बहुत बड़ा और सुनहरा अवसर है...मैं आपसे कहना चाहती हूं कि इस बार ईवीएम का बटन दबाने जाएं तो याद रखिएगा कि केवल मतदाता ही सर्वशक्तिमान है।

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर सोशल मीडिया पर खूब बहस चल रही है। अब राजा भैया भी इस बयान पर पलटवार करते दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें- TMC कार्यकर्ता बूथ पर अपनी पार्टी के लिए वोट डालने का बना रही थी दबाव, बीजेपी ने रंगे हाथों पकड़ा

 

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 20 May 2024 at 15:47 IST