अपडेटेड 4 June 2024 at 17:15 IST
अंतरिम जमानत के बाद भी दिल्ली में केजरीवाल टांय-टांय फिस्स...सातों सीट पर खिला BJP का कमल
दिल्ली में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का जादू लोगों को सिर चढ़ कर बोल रहा है। दिल्ली की सभी सातों सीटों पर बीजेपी की जीत निश्चित नजर आ रही है।
LoK Sabha Election Result: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित हो रहे हैं। देश में NDA 295 सीटों पर तो INDI गठबंधन 230 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। दिल्ली में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का जादू लोगों को सिर चढ़ कर बोल रहा है। दिल्ली की सभी सातों सीटों पर बीजेपी की जीत निश्चित नजर आ रही है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबित, खबर लिखे जाने तक भारतीय जनता पार्टी सभी सीतों सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं गठबंधन में चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवारों को एक बार फिर निराशा का सामना करना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी के 4 और कांग्रेस के 3 उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं।
केजरीवाल के प्रचार का भी नहीं हुआ फायदा
शराब घोटाले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए 20 दिन की अंतरिम जमानत मिली थी। इस दौरान उन्होंने दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में जाकर जमकर चुनाव प्रचार किया, लेकिन जनता पर उनका जादू नहीं चल सका। दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल कई बार ये बोलते दिखाई दिए कि अगर आप कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को वोट दोगे तो मुझे जेल नहीं जाना पड़ेगा।
मौजूदा आंकड़ों को देखकर तो यही लग रहा है कि दिल्ली की जनता पर केजरीवाल की अपील का कोई असर नहीं पड़ा। दिल्ली की सभी सातों सीटों पर इंडी गठबंधन के उम्मीदवार चुनाव हार रहे हैं।
शराब घोटाले में जेल में बंद हैं केजरीवाल
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। बीते दिनों 50 दिन जेल में रहने के बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने 20 दिन की अंतरिम जमानत दी थी। 2 जून को दिल्ली के सीएम ने अंतरिम जमानत की अवधि पूरी करने के बाद खुद को सरेंडर कर दिया।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 4 June 2024 at 17:07 IST